आर्डिनेंस के खिलाफ किसान यूनियन 10 को देगी गिरफ्तारियां

जिला प्रधान प्रगट सिंह की अध्यक्षता में मार्केट कमेटी कार्यालय फाजिल्का में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 05:24 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 05:24 PM (IST)
आर्डिनेंस के खिलाफ किसान यूनियन 10 को देगी गिरफ्तारियां
आर्डिनेंस के खिलाफ किसान यूनियन 10 को देगी गिरफ्तारियां

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की एक बैठक जिला प्रधान प्रगट सिंह की अध्यक्षता में मार्केट कमेटी कार्यालय फाजिल्का में हुई। बैठक में किसानों को आ रही मुश्किलों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पंजाब स्तरीय फैसले के अनुसार 10 अगस्त से केंद्र सरकार द्वारा जारी किए आर्डिनेंस का विरोध करने के लिए जिला हैडक्वाटर फाजिल्का में गिरफ्तारियां दी जाएगी। इस मौके पर जिला प्रधान प्रगट सिंह ने कहा कि किसान लंबे समय से आर्डिनेंस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी उक्त मांग को पूरा नहीं किया जा रहा। जिससे अब उन्हें संघर्ष को तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिले में पिछले दिनी हुई बारिश के चलते फसलों को हुए नुकसान को लेकर विशेष गिरदावरी करवाई जाए और मुआवजे का प्रबंध किया जाए। इसके साथ ही जल्द से जल्द पानी को निकलवाने का प्रबंध भी किया जाए। इस मौके पर यूनियन के प्रेस सचिव दविद्र कुमार व जिला प्रचार सचिव उदय सिंह घुड़ियाना ने भी किसानों को पेश आ रही समस्याओं की जानकारी दी। इस मौके पर विभिन्न ब्लाकों के प्रधान व अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी