किसानों ने बंद को सफल बनाने के लिए मांगा सहयोग

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कृषि सुधार कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को दिए गए भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए शहीद ऊधम सिंह पार्क में संयुक्त किसान मोर्चा फाजिल्का की बैठक वंजार सिंह की अगुवाई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:42 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:44 PM (IST)
किसानों ने बंद को सफल बनाने के लिए मांगा सहयोग
किसानों ने बंद को सफल बनाने के लिए मांगा सहयोग

संवाद सूत्र, फाजिल्का : संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कृषि सुधार कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को दिए गए भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए शहीद ऊधम सिंह पार्क में संयुक्त किसान मोर्चा फाजिल्का की बैठक वंजार सिंह की अगुवाई में हुई। इस दौरान किसान नेता बूटा सिंह, बराड़, रेशम सिंह, सुरिद्र ढंडिया, हरीश चंद्र कंबोज, राज कुमार, हरभजन सिंह खुंगर ने कहा कि किसान पिछले लंबे समय से दिल्ली के बार्डर व देश भर में संघर्ष करने को मजबूर हैं, लेकिन केंद्र सरकार अपना अड़ियल रवैया छोड़ने के लिए तैयार नहीं है, जिसके चलते भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए बैठक की गई।

उन्होंने कहा कि भारत बंद को पूरी तरह से सफल बनाया जाएगा। बैठक में तहसील अबोहर व जलालाबाद के संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा अपनी तहसील स्तरीय बैठक करने के बाद कहां कहां जाम लगाया जाएगा, के बारे में फैसला लिया जाएगा। इस मौके संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने सभी किसान संगठनों को 27 सितंबर को भारत बंद को सफल करने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही व्यापार मंडल व अन्य संगठनों से भी सहयोग की अपील की गई। इसके अलावा जिला प्रशासन से मांग की गई कि बीते दिनी हुई बारिश के कारण खराब हुई फसल का मुआवजा तुरंत दिया जाए। इस मौके रमेश लाल वढेरा, कामरेड शक्ति, जुगरात सिंह, सन्नी कंबोज, शगन सिंह, गुरनैब सिंह, जरनैल सिंह व अन्य उपस्थित रहे। यहां लगाया जाएगा 27 को जाम बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 27 सितंबर को फाजिल्का के मलोट चौक फ्लाईओवर के नीचे व रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक जाम किया जाएगा। इसके अलावा मंडी अरनीवाला, मंडी लाधूका, फाजिल्का में धरना व रैलियां करके जाम किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी