महंगाई के विरोध में किसानों ने दिया धरना

संयुक्त किसान यूनियन घुबाया की ओर से शनिवार को दुकानदारों के सहयोग से सुबह नौ से 10.30 बजे तक महंगाई के विरोध में धरना लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:23 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:23 PM (IST)
महंगाई के विरोध में किसानों ने दिया धरना
महंगाई के विरोध में किसानों ने दिया धरना

संवाद सूत्र, जलालाबाद : संयुक्त किसान यूनियन घुबाया की ओर से शनिवार को दुकानदारों के सहयोग से सुबह नौ से 10.30 बजे तक महंगाई के विरोध में धरना लगाया गया। इस मौके किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि आज पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें आसमान को छू रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से इन कीमतों को कम करने की मांग की। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग भी उठाई।

इस मौके पूर्ण मुजैदिया, तरमीत सिंह बवेजा, निर्मल सिंह ढिल्लों, शाम सिंह किसान नेता, सर्कल प्रधान अमर सिंह, मनजीत सिंह, परमजीत बराड़, अशोक बवेजा, सुरिन्दर चुचरा, मनजीत बवेजा, डा. ओम प्रकाश, जगदीश कंबोज, भगवान सिंह व अन्य उपस्थित थे।

तिहाड़ जेल से लौटे किसानों का किया स्वागत संवाद सूत्र, जीरा (फिरोजपुर) : किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को लाल किला दिल्ली पर घटित हुए घटनाक्रम के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से किसानों को गिरफ्तार किया गया। इनमें तहसील जीरा के गांव लोंगोदेवा के भारतीय किसान यूनियन कादियां के साथ संबंधित दो नौजवान सुखराज सिंह तथा हरप्रीत सिंह भी शामिल थे। पुलिस की ओर से इन नौजवानों को तिहाड़ जेल में बंद किया गया था, जो कि 1 महीने बाद रिहा किए जाने उपरांत शनिवार को अपने गांव लोंगोदेवा में पहुंचे जहां भारतीय किसान यूनियन कादियां के इकाई लौंगोदेवा के प्रधान जसप्रीत सिंह, मैंबर गुरप्रीत सिंह, सरपंच कर्मजीत सिंह लौंगोदेवा समूह ग्राम पंचायत, स्वर्णजीत सिंह बैंक डायरेक्टर जीरा तथा समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, ग्रन्थि बाबा गुरदीप सिंह ने उनका स्वागत किया गया।

chat bot
आपका साथी