किसानों ने किया भाजपा की बैठक का विरोध

शहर की जैन नगरी रोड पर स्थित होटल सेन नाइट में मंगलवार को हो रही भाजपा की वर्चअुल राज्य स्तरीय बैठक का किसानों की ओर से विरोध किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:49 PM (IST)
किसानों ने किया भाजपा की बैठक का विरोध
किसानों ने किया भाजपा की बैठक का विरोध

संवाद सहयोगी, अबोहर : शहर की जैन नगरी रोड पर स्थित होटल सेन नाइट में मंगलवार को हो रही भाजपा की वर्चअुल राज्य स्तरीय बैठक का किसानों की ओर से विरोध किया गया। बैठक स्थल पर किसानों के एकत्रित होने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा और बैठक के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच किसानों को होटल से बाहर निकाला गया।

भाजपा की बैठक में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य धनपत सियाग, जिला भाजपा प्रधान राकेश धूडिय़ा, जिला महासचिव रामकुमार मानधनिया व अश्विनी फुटेला, जिला फिरोजपुर के प्रधान सुरेंद्र सिंह, बठिडा (शहरी) जिला प्रधान वीरेंद्र कुमार, बठिडा (देहाती) जिला प्रधान भारत भूषण, मंडल एससी मोर्चा प्रधान प्रेम डुलगच व अजय मलकट उपस्थित थे। इसके अलावा भाजपा के जिला प्रधान राकेश धुडियां भी शामिल थे।

भाजपा की बैठक की भनक किसानों को लगते ही किसान एकत्रित हो गए व केंद्र व भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि बैठक के कारण पहले से ही पुलिस कर्मी तैनात थे, लेकिन किसानों के रोष प्रदर्शन को देखते हुए व स्थति को तनावपूर्ण होता देख एसपी अवनीत कौर सिद्धू और डीएसपी राहुल भारद्वाज के नेतृत्व में सैकडों पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया। इस दौरान सुबह 11 बजे से लेकर दोपरह तीन बजे भाजपा पदाधिकारियों की वर्चुअल मीटिग चलती रही, जबकि बाहर बैठे किसान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। बैठक खत्म होने के बाद भाजपा के कुछ पदाधिकारियों को होटल के मुख्य गेट से किसानों के रोष के दौरान पुलिस सुरक्षा से निकाला गया, जबकि कुछ नेताओं को होटल के अन्य गेटों से भेजा गया। रोष प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने शीघ्र ही कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो भाजपा नेताओं का घरों से निकलना भी दूभर कर दिया जाएगा और विधानसभा चुनाव में खुलकर विरोध होगा।

chat bot
आपका साथी