दिल्ली के लिए ट्रैक्टरों-ट्रालियों पर रवाना हुए किसान

कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर 30 किसान संगठनों व किसान महासंघ के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के सदस्य मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रालियों पर राशन लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 04:57 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 10:06 PM (IST)
दिल्ली के लिए ट्रैक्टरों-ट्रालियों पर रवाना हुए किसान
दिल्ली के लिए ट्रैक्टरों-ट्रालियों पर रवाना हुए किसान

संवाद सूत्र, फाजिल्का :

कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर 30 किसान संगठनों व किसान महासंघ के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के सदस्य मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रालियों पर राशन लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसान फाजिल्का के अलग-अलग गांवों से रवाना हुए हैं, जो मलोट में एकत्रित होंगे, जिसके बाद वह बठिडा के लिए रवाना होंगे।

भाकियू एकता सिद्धूपुर के जिला प्रधान प्रगट सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पास किए कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसान दो महीनों से सड़कों पर बैठे हैं, लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से अपना तानाशाही फैसला वापिस नहीं लिया है, जिसके चलते किसान केंद्र सरकार के खिलाफ कानून रद होने तक अनिश्चित समय के लिए राशन लेकर दिल्ली में पक्के मोर्चे लगाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनको हरियाणा सरकार की तरफ से दिल्ली जाने से रोका गया, तो वह दिल्ली को जाने वाले सभी रास्ते बंद करने के लिए मजबूर होंगे। सरकार की तरफ से कोरोना का डर दिखाकर लोगों को डराया जा रहा है, जिससे दिल्ली में किसान एकत्रित न हो सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब में यूरिया की कमी होने के कारण पंजाब के किसानों की तरफ से हरियाणा से यूरिया खाद लाने पर किसानों पर पर्चे दर्ज किए गए, जोकि निदनीय है। उन्होंने कहा कि किसानों को केंद्र सरकार पर भरोसा नहीं रहा और पिछली बार दिल्ली में लिखित रूप में तीन महीनों में स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का वादा करके भी केंद्र सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया था। अब किसान यह कृषि कानून रद्द करवाकर ही उठेंगे। उन्होंने बताया कि 25 ट्रैक्टर-ट्रालियां फाजिल्का से रवाना हुई हैं। इस मौके जिला महासचिव लखविंदर सिंह, गुरचरन सिंह, गुरमेल सिंह ब्लाक प्रधान अरनीवाला, अमनजोत सिंह ब्लाक प्रधान जलालाबाद, सुखबीर सिंह ब्लाक प्रधान खुईयां सरवर व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी