दशहरे पर किसानों ने फूंके केंद्र सरकार के पुतले

कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसान जत्थेबंदियों की ओर से एक अक्टूबर से लगातार लगाए मोर्चों के दौरान भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से फाजिल्का रोड पर थेहकलंदर टोल प्लाजा पर पुतले फूंककर दशहरा मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:31 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:31 PM (IST)
दशहरे पर किसानों ने फूंके केंद्र सरकार के पुतले
दशहरे पर किसानों ने फूंके केंद्र सरकार के पुतले

संवाद सूत्र, फाजिल्का : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसान जत्थेबंदियों की ओर से एक अक्टूबर से लगातार लगाए मोर्चों के दौरान भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से फाजिल्का रोड पर थेहकलंदर टोल प्लाजा पर पुतले फूंककर दशहरा मनाया गया।

इस मौके पर किसान नेता गुरविंदर सिंह, उप प्रधान मेजर सिंह, ब्लाक प्रधान हरमीत सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश के किसानों के विरोध के बावजूद कृषि विरोधी तीन कानून बनाने के खिलाफ किसानों का गुस्सा दिनों दिन बढ़ रहा है। वक्ताओं ने मांग की कि कानून रद किए जाएं। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने उक्त कानूनों को रद्द करने का बिल लाकर किसानों का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक बिलों पर राज्यपाल के हस्ताक्षर नहीं होते, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी