कपास के भाव में उछाल से किसान हुए मालामाल

नरमे के भाव में तेजी की वजह से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं पिछले सालों के दौरान कपास के भाव में इतनी तेजी नहीं देखी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:29 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:29 AM (IST)
कपास के भाव में उछाल से किसान हुए मालामाल
कपास के भाव में उछाल से किसान हुए मालामाल

राज नरूला, अबोहर : नरमे के भाव में तेजी की वजह से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं, पिछले सालों के दौरान कपास के भाव में इतनी तेजी नहीं देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के सूत्रों की मानें तो वैश्विकबाजार में कपास की कीमतें सात साल के उच्चस्तर पर पहुंच गई है। कपड़ा उद्योग में कपास की माग में पिछले कुछ समय में इजाफा दर्ज किया है। सफेद सोना कहे जाने वाले नरमे के भाव ने इस बार सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

इस बार एक बार तो नरमे का भाव नौ हजार का आकडा भी पार कर गया था, लेकिन उसके बाद नरमे का भाव 8500 रुपये से अधिक ही रहा व चल रहा है, जिससे इस बार किसानों को अच्छा मुनाफा हुआ है। बारिश व गुलाबी सुंडी की मार से हालाकि इस बार नरमे का उत्पादन कुछ कम रहा। अबोहर की मंडी मे अब तक करीब तीन लाख 25 हजार क्विंटल नरमे की आवक हो चुकी है।

इस साल किसानों के लिए कपास की खेती लाभ का सौदा साबित हो रही है। किसानों को कपास के बाजार में अच्छे दाम मिल रहे हैं जो सरकार की ओर से तय किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊंचे हैं। यदि कपास की वैश्रि्वक माग बढ़ती है तो इसके भाव और उपर जा सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सीजन में किसान इसकी खेती में दिलचस्पी लेंगे, जिससे देश में कपास का रकबा बढ़ सकता है। 22 नवंबर भाव 8480

23 नवंबर भाव 8545

24 नवंबर भाव 8550

25 नवंबर भाव 8680

26 नवंबर भाव 8860

27 नवंबर भाव 8775

29 नवंबर भाव 8701

30 नवंबर भाव 8655

1 दिसंबर भाव 8375

2 दिसंबर भाव 8400

3 दिसंबर भाव 8240

4 दिसंबर भाव 8295

chat bot
आपका साथी