पानी के विवाद में गोली मार किसान की हत्या

जिले के गांव कमालवाला में रविवार सुबह पानी के विवाद को लेकर बाप-बेटे ने घर में घुस किसान की गोलियां मारकर हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:25 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:25 PM (IST)
पानी के विवाद में गोली मार किसान की हत्या
पानी के विवाद में गोली मार किसान की हत्या

संवाद सूत्र, खुईखेड़ा (फाजिल्का) : जिले के गांव कमालवाला में रविवार सुबह पानी के विवाद को लेकर बाप-बेटे ने घर में घुस किसान की गोलियां मारकर हत्या कर दी। थाना खुईखेड़ा पुलिस ने आरोपित बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से ही आरोपित फरार हैं।

सरकारी अस्पताल फाजिल्का में मौजूद अमरीक सिंह ने बताया कि पुशपिंदर सिंह उसकी मौसी का लड़का है, जिसका ढाणी निवासी जसविंदर सिंह के साथ पुराना झगड़ा चल रहा था। रविवार सुबह करीब नौ बजे पुशपिंदर सिंह अपने घर में था तो जसविंदर सिंह और उसका बेटा गुरप्रीत सिंह वहां आए और उससे झगड़ा करने लगे। इस दौरान आरोपितों ने पहले तीन हवाई फायर किए व बाद दो गोलियां पुशपिंदर सिंह पर चला दी, जिस कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि पुशपिद्र सिंह को एक गोली छाती और दूसरी पेट के निकट लगी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। अमरीक सिंह ने बताया कि पुष्पिंदर का आरोपित से झगड़ा पानी को लेकर था। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले में मृतक के पिता विरसा सिंह के बयानों पर कार्रवाई करते हुए जसविद्र और गुरप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों फरार हैं। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी