ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाल गणपति को दी विदाई

गांव खुईखेड़ा की सुख समृद्धि एवं शांति की कामना करते हुए गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:00 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:00 PM (IST)
ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाल गणपति को दी विदाई
ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाल गणपति को दी विदाई

संवाद सूत्र, खुईखेड़ा : गांव खुईखेड़ा की सुख समृद्धि एवं शांति की कामना करते हुए गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री गणेश सेवा समिति के सदस्यों ने गांव वासियों के सहयोग से पूजा अर्चना के साथ श्री गणेश जी को पंडाल में 10 सितंबर को विराजमान किया। दस दिन तक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सुबह व शाम की आरती का आयोजन हुआ, जबकि सोमवार रात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया व जागरण किया गया।

इसके बाद मंगलवार बाद दोपहर के समय गांव में एक शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा के दौरान लोगों ने गणपति महाराज पर फूलों की वर्षा की। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए गंगकैनाल तक पहुंचे, जहां पूजन अर्चना करने के बाद गणपति महाराज को गंगकैनाल में विसर्जित किया गया।

धूमधाम से दी बप्पा को विदाई संस, अबोहर: गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेश महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से सम्पन्न हो गया। इस मौके पर गणपति भक्तों ने शहर में झांकी निकालीं और गणपति बप्पा को अगले वर्ष फिर से आने की कामना करते हुए विदा किया।

शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग अपने घरों में स्थापित गणपति की मूर्तियां लेकर कंधवाला रोड से गुजरती नहर पर पहुंचे और वहां विसर्जन किया गया। इस कार्यक्रम में यूथ अकाली दल के जिला प्रधान हरबिदर सिंह हैरी भी पहुंचे। हैरी ने कहा कि गणपति महाराज हर वर्ष खुशियां बांटने आते हैं। वे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं, जिनके घर में गणपति विराजते हैं।

chat bot
आपका साथी