नेत्रजांच एवं आपरेशन कैंप आज

लायंस क्लब फाजिल्का प्रयास की ओर से आंखों का निशुल्क जांच एवं आपरेशन कैंप अनाज मंडी के निकट स्थित आनंद पैलेस में रविवार को लगाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 04:22 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 04:22 PM (IST)
नेत्रजांच एवं आपरेशन कैंप आज
नेत्रजांच एवं आपरेशन कैंप आज

संवाद सूत्र, फाजिल्का : लायंस क्लब फाजिल्का प्रयास की ओर से आंखों का निशुल्क जांच एवं आपरेशन कैंप अनाज मंडी के निकट स्थित आनंद पैलेस में रविवार को लगाया जाएगा। क्लब के प्रधान लायन जितेंद्र वर्मा व प्रोजेक्ट प्रभारी लायन दीपक मुंजाल ने बताया कि उक्त कैंप में मुख्य मेहमान के रूप में फाजिल्का के विधायक दविद्र सिंह घुबाया उपस्थित होंगे, जबकि एसएसपी फाजिल्का हरजीत सिंह, एसपीडी अजय राज सिंह, सिविल सर्जन डा. कुंदनके पाल व सरकारी अस्पताल के एसएमओ डा. सुधीर पाठक मेहमान के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आनंद पैलेस में जगह-जगह पर सैनिटाइज मशीन रखी जाएगी और चेकअप के लिए आने वाले मरीजों को मास्क पहनने के लिए कहा जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह कैंप प्रीतम सिंह व पुष्पा की याद में उनके बेटे परमजीत सिंह पम्मी, सुरिद्र पाल और सरोज रानी व हरदवारी लाल सचदेवा की याद में उनके बेटे संजय सचदेवा के सहयोग से लगाया जाएगा। कैंप में मरीजों की जांच लायन आई केयर सेंटर जैतो के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा की जाएगी और मोतियाबिद के आपरेशन बिना टांका, बिना पट्टी के द्वारा जैतो में किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो मरीज आपरेशन योग्य पाए जाएंगे उनको यहां ले जाने और यहां लाने के अलावा दवाईयों, एनकों, भोजन आदि का खर्चा भी क्लब फाजिल्का प्रयास द्वारा ही उठाया जाएगा। कैंप सुबह नौ बजे से एक बजे तक लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कैंप में पहुंचकर लाभ उठाएं। आयोजन में जोन चेयरपर्सन गुरविद्र सिंह चौपड़ा, मैंबरशिप इंचार्ज अश्वनी परूथी, सचिव इश्विद्र सिंह, कोषाध्यक्ष लोकेश अरोड़ा, पीआरओ दीपक मुंजाल, प्रोजेक्ट को-चेयरमैन सतिद्र पुपनेजा, मनीष कसरीजा आदि द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी