नेत्रजांच एवं आपरेशन कैंप सात को

लायंस क्लब फाजिल्का प्रयास की ओर से आंखों का निश्शुल्क जांच एवं फेको तकनीक से आपरेशन कैंप सात मार्च को अनाज मंडी के निकट स्थित आनंद पैलेस में लगाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 03:50 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:29 PM (IST)
नेत्रजांच एवं आपरेशन कैंप सात को
नेत्रजांच एवं आपरेशन कैंप सात को

संवाद सूत्र, फाजिल्का : लायंस क्लब फाजिल्का प्रयास की ओर से आंखों का निश्शुल्क जांच एवं फेको तकनीक से आपरेशन कैंप सात मार्च को अनाज मंडी के निकट स्थित आनंद पैलेस में लगाया जा रहा है। क्लब के प्रधान लायन जितेंद्र वर्मा व प्रोजेक्ट प्रभारी लायन दीपक मुंजाल ने बताया कि कैंप में मरीजों की जांच लायन आई केयर सेंटर जैतो के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा की जाएगी और आपरेशन योग्य पाए जाने वाले मरीजों के मोतियाबिद के आपरेशन बिना टांका, बिना पट्टी के द्वारा जैतो में किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो मरीज आपरेशन योग्य पाए जाएंगे उनको यहां ले जाने और यहां लाने के अलावा दवाइयों, चश्मों, भोजन आदि का खर्चा भी लायंस क्लब फाजिल्का प्रयास द्वारा ही उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कैंप प्रीतम सिंह व पुष्पा की याद में उनके बेटे परमजीत सिंह पम्मी, सुरिद्र पाल और सरोज रानी व हरदवारी लाल सचदेवा की याद में उनके बेटे संजय सचदेवा के सहयोग से लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कैंप सुबह नौ बजे से एक बजे तक लगाया जाएगा, जिसकी रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कैंप में पहुंचकर लाभ उठाएं। साथ ही सरकार द्वारा जारी कोरोना महामारी की हिदायतों का भी पालन किया जाए। जो भी मरीज कैंप में पहुंचेंगे वह सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें और अपने मुंह पर मास्क लगाकर आएं। आयोजन में जोन चेयरपर्सन गुरविद्र सिंह चौपड़ा, मैंबरशिप इंचार्ज अश्वनी परूथी, सचिव इश्विद्र सिंह, कोषाध्यक्ष लोकेश अरोड़ा, पीआरओ दीपक मुंजाल, प्रोजेक्ट को-चेयरमैन सतिद्र पुपनेजा, मनीष कसरीजा आदि की ओर से सहयोग किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी