नेत्र जांच व नि:शुल्क आपरेशन कैंप कल

लायंस क्लब फाजिल्का विशाल की ओर से लाला मुंशी राम अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 36वां आंखों का निशुल्क चेकअप व आपरेशन कैंप 24 जनवरी को प्रधान नरेश जुनेजा की अध्यक्षता में अबोहर रोड पर स्थित दुख निवारण श्री बाला जी धाम में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे लगाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 04:17 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:21 PM (IST)
नेत्र जांच व नि:शुल्क आपरेशन कैंप कल
नेत्र जांच व नि:शुल्क आपरेशन कैंप कल

संवाद सूत्र, फाजिल्का : लायंस क्लब फाजिल्का विशाल की ओर से लाला मुंशी राम अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 36वां आंखों का निशुल्क चेकअप व आपरेशन कैंप 24 जनवरी को प्रधान नरेश जुनेजा की अध्यक्षता में अबोहर रोड पर स्थित दुख निवारण श्री बाला जी धाम में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे लगाया जाएगा। कैंप के मुख्यातिथि जलालाबाद के विधायक रमिंद्र आवला व फाजिल्का के विधायक दविंद्र सिंह घुबाया होंगे, जबकि चेयरमैन हाऊसफैड पंजाब सुखवंत सिंह बराड़ व जिला कैबिनेट सचिव प्रोजैक्ट जीएस कालड़ा विशेष मेहमान होंगे।

इस मौके प्रधान आढ़तिया एसोसिएशन ओम प्रकाश सतिया, जिला प्रधान अग्रवाल सभा नरेश मित्तल, निम्मा प्रधान डा. कपिल ठक्कर, प्रधान दुख निवारण श्री बाला जी धाम महांवीर प्रसाद मोदी, लाला मुंशी राम अग्रवाल ट्रस्ट के प्रधान सुरिन्द्र कुमार आहूजा, सचिव गिरधारी लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार बांसल, समाजसेवी एडवोकेट सुभाष कटारिया, प्रधान ब्लाक कांग्रेस सुरिन्द्र कालड़ा, सचिव एडवोकेट सुरिन्द्र सचदेवा, समाजसेवी रोशन लाल भूसरी, प्रधान पक्का आढ़तिया एसोसिएशन दीनानाथ सचदेवा, सुमन कालड़ा सिप्पी, केवल चौधरी पूर्व प्रधान आढ़तिया एसोसएशन, चीफ अडीटर राकेश नागपाल, सुनील सेठी पूर्व फार्मेसी अफसर, इन्द्रसैन सियाग, संजय अग्रवाल, चेतन ग्रोवर, गुरबख्श सामा बंसी, पूरन चंद जसूजा, अमन दुरेजा, अशोक सोनी प्रधान स्वर्णकार संघ विशेष मेहमान होंगे। क्लब के प्रधान नरेश जुनेजा व कैंप चेयरमैन इंजी. राकेश भूसरी ने बताया कि लाला मुंशी राम अग्रवाल की याद में लगने वाले इस कैंप में पहुंचे सभी मरीजों की आंखों की जांच लायंस आई केयर सेंटर जैतो के आंखों के माहिर डाक्टरों द्वारा की जाएगी। जांच के बाद डाक्टरों ने जिन मरीजों की आंखों के ऑपरेशन होने लायक पाए गए, उन मरीजों को जैतो मंडी में स्थित लायंस आई केयर सैंटर ले जाया जाएगा व आपरेशन करवाकर वापस फाजिल्का लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मरीजों को लेकर जाने व वापिस लाने, दवाईयां, ऐनकें, लंगर का समूह प्रबंध क्लब द्वारा निशुल्क किया जाएगा। मरीजों की आंखों के आपरेशन फैको तकनीक से करके लैंस डाले जाएंगे।

chat bot
आपका साथी