पन्नू के भाई को चेयरमैन लगाने पर जताया रोष

बजरंग दल हिदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश भारद्वाज व सचिव कुलदीप सोनी ने सिख फॉर जस्टिस के गुरवंत सिंह पन्नू के भाई बलविदर सिंह पन्नू को पंजाब सरकार की ओर चेयरमैन बनाने का विरोध किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 04:34 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 04:34 PM (IST)
पन्नू के भाई को चेयरमैन लगाने पर जताया रोष
पन्नू के भाई को चेयरमैन लगाने पर जताया रोष

संस, अबोहर: बजरंग दल हिदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश भारद्वाज व सचिव कुलदीप सोनी ने सिख फॉर जस्टिस के गुरवंत सिंह पन्नू के भाई बलविदर सिंह पन्नू को पंजाब सरकार की ओर चेयरमैन बनाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि गुरवंत सिंह पन्नू सिख फॉर जस्टिस का स्वयंभू मुखिया बनकर भारत को तोड़कर और पंजाब को खालिस्तान बनाने की मांग कर रहा है, उसी के भाई को पंजाब सरकार के मंत्री तृप्त राजिदर सिंह द्वारा एक बड़ा चेयरमैन पद देना पंजाब के लिए खतरे की घंटी है। कुलदीप सोनी ने कहा कि पंजाब के लोगों को कांग्रेस के प्रति सोचने पर भी मजबूर कर दिया है क्या कांग्रेस देश और हिदू विरोधी है क्योंकि इस बात का विरोध हिदू संगठनों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी अकाली दल और भाजपा भी कर रही है। सोनी ने कहा कि हैरानी वाली बात है कि बहुत ही सूझवान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी बिना कुछ सोचे उसको आसानी से चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। राहुल गांधी और चरणजीत सिंह चन्नी को नहीं भूलना चाहिए कि जिस आंतकवाद ने उनके ही पार्टी के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उन्हीं के पार्टी के पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह जैसे सूरमों की हत्या की थी। उसी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पन्नू के भाई को पंजाब का चेयरमैन लगाकर अपने ही नेताओं की आत्मा को ठेस पहुंचाई है। हितेश भारद्वाज ने कहा की इसका खामियाजा 2022 के चुनावों में भुगतना पड़ेगा। अगर सरकार ने बलविंदर सिंह पन्नू को जल्द इस पट से न हटाया तो बजरंग दल हिदुस्तान पूरे पंजाब में चक्का जाम करेगा।

chat bot
आपका साथी