भाविप के नेत्र जांच शिविर में 1220 मरीजों की जांच

भारत विकास परिषद द्वारा पुरुषोतम लाल पेड़ीवाल की याद में 29वां निश्शुल्क आंखों का आपरेशन एवं जांच कैंप साधू आश्रम में लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:49 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:49 PM (IST)
भाविप के नेत्र जांच शिविर में 1220 मरीजों की जांच
भाविप के नेत्र जांच शिविर में 1220 मरीजों की जांच

संवाद सूत्र, फाजिल्का : भारत विकास परिषद द्वारा पुरुषोतम लाल पेड़ीवाल की याद में 29वां निश्शुल्क आंखों का आपरेशन एवं जांच कैंप साधू आश्रम में लगाया गया। इसमें लगभग 1220 मरीजों की जांच की गई, जबकि 402 मरीज आपरेशन योग्य पाए गए। कैंप में मुख्यातिथि के रूप में नगर कौंसिल अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र सचदेवा शामिल हुए। जबकि एसएमओ डा. सुधीर पाठक, आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सचदेवा भी विशेष तौर पर शामिल हुए।

नगर कौंसिल प्रधान सुरिद्र सचदेवा ने कहा कि एक दृष्टिहीन व्यक्ति संसार की सभी सुविधाओं से वंचित रहता है। इसलिए भाविप ने नेत्रहीनों को ज्योति दिलाने का जो बीड़ा उठाया है। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद ने समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई है जो सराहनीय है। इस मौके श्रीगंगानगर के डा. केसी मित्तल, मुंबई से बालकृष्ण मित्तल, दिल्ली से राजेंद्र प्रसाद मित्तल, समाजसेवी रामकृष्ण गुप्ता, व्यवसायी रामनिवास बिहानी, लाल चंद अग्रवाल, राजेंद्र पुपनेजा, इंद्रसेन सिहाग, अमृत गुंबर, शाम लाल ग्रोवर, मनीष पेड़ीवाल, सुमित्रा पेड़ीवाल, नवदीप आहूजा, पार्षद संजीव सचदेवा गोल्डी, सुरैन लाल कटारिया, विजय गुप्ता, दिनेश गर्ग व विजय गुगलानी ने विशेष तौर पर भाग लिया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाविप के राष्ट्रीय उप चेयरमैन श्रीनिवास बिहानी ने की। कैंप में माहिर सर्जन डा. भंवर जोत सिंह व उनकी टीम द्वारा सेवाएं दी गई। अध्यक्ष सतिदर पुपनेजा ने बताया कि कैंप में आपरेशन योग्य पाए गए मरीजों के आपरेशन बिना टांके के किए जाएंगे। आपरेशन योग्य मरीजों को निश्शुल्क भोजन दवाइयां व एनके प्रदान की जाएंगी। अंत में सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व डाक्टरों की टीम को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। आयोजन में नवदीप आहूजा, प्रकल्प सह प्रभारी पवन गुप्ता, विपिन गोयल, विनोद वाट्स, शाम पेड़ीवाल, सुरेश कसरीजा, नवनीत सेठी, डा. कुणाल कीर्ति मलिक, हरीश झांब, महिदर कंबोज, शिव गोयल, लोकेश अरोड़ा, शिव गोयल, प्रदीप सेठी, प्रो. राम कृष्ण गुप्ता ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी