कृषि विधेयक से हर वर्ग का होगा नुकसान: विधायक आवला

केंद्र सरकार के तीन विधेयक कृषि व्यापार के हित में नहीं हैं। जब ऑर्डिनेंस संसद में पास होकर कानून बन जाएंगे तो पंजाब की मंडियां खत्म हो जाएंगी और किसान कारपोरेट घरानों के नीचे आ जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 04:23 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 04:23 PM (IST)
कृषि विधेयक से हर वर्ग का होगा नुकसान: विधायक आवला
कृषि विधेयक से हर वर्ग का होगा नुकसान: विधायक आवला

संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का) :

केंद्र सरकार के तीन विधेयक कृषि व्यापार के हित में नहीं हैं। जब ऑर्डिनेंस संसद में पास होकर कानून बन जाएंगे तो पंजाब की मंडियां खत्म हो जाएंगी और किसान कारपोरेट घरानों के नीचे आ जाएगा। यह बात जलालाबाद के विधायक रमिद्र आवला ने कांग्रेस पार्टी की ओर से अनाज मंडी जलालाबाद में लगाए गए धरने को संबोधित करते हुए कहे।

उन्होंने कहा कि यह बिल कृषि क्षेत्र को पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने वाले हैं। इस मौके मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजबख्श कंबोज ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की जमीन और उनकी उपज नए जमीदारों यानी पूंजीपतियों को सौंपने का कानून बना दिया है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी कानून पास होने से एमएसपी, सरकारी खरीद, मंडी व्यवस्था और पीडीएस सिस्टम पर बड़ा प्रहार होगा। इस मौके दर्शन लाल वाट्स, परमिद्र सिंह दीपू, गुरपाल संद्धू, मलकीत हीरा, सोनू दर्गन, कुलदीप धवन, विक्की ध्वन, विक्रमजीत सिंह सोढी व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी