सोया रहा परिवार, चोर ले उड़े डेढ़ लाख नकद व दो तोले सोने के गहने

ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब चोरियों का सिलसिला बढ़ने लगा है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि परिवार के घर में होते हुए भी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 10:58 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 10:58 PM (IST)
सोया रहा परिवार, चोर ले उड़े डेढ़ लाख नकद व दो तोले सोने के गहने
सोया रहा परिवार, चोर ले उड़े डेढ़ लाख नकद व दो तोले सोने के गहने

संवाद सूत्र, खुईखेड़ा (फाजिल्का) : ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब चोरियों का सिलसिला बढ़ने लगा है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि परिवार के घर में होते हुए भी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला जिले के गांव निहालखेड़ा में सामने आया, जहां छह व सात मई की रात को चोरों ने एक घर में घुसकर परिवार के होते हुए अलमारियों के ताले तोड़कर नगदी व सोना चुरा लिया। लेकिन परिवार को रात भर इसकी भनक नहीं लगी। अगली सुबह जब परिवार जागा तो तो चोरी का पता चला। इसके बाद मामले की सूचना थाना खुईखेड़ा पुलिस को दी।

गांव निहालखेड़ा निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि छह मई की रात को सारा परिवार रात करीब 11 बजे खाना खाकर सो गया था। इस दौरान उसके बेटे ऊपर वाले कमरों में सो रहे थे, जबकि वह नीचे के कमरे में सो रहा था और साथ वाला कमरा खाली था। इस दौरान चोरों ने पहले खाली कमरे में चोरी की घटना को अंजाम दिया और बाद में उस कमरे से भी सामान चोरी किया, जहां वह सो रहा था। सुबह करीब पांच बजे जब वह उठे तो अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा था। अलमारी में पड़े डेढ लाख रुपये व करीब 2 तोले सोना चुरा ले गए। एएसआइ अंग्रेज सिंह ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी