सरकार व डाक्टरों की लड़ाई, मरीजों की जान पर बन आई

एनपीए में कटौती किए जाने के विरोध में सरकारी डाक्टरों द्वारा की जा रही हड़ताल लगातार जारी है। मंगलवार को भी सरकारी डाक्टर हड़ताल पर रहे जबकि अस्पताल में उपचार करवाने आए मरीज इलाज के लिए परेशान होते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 04:22 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 04:22 PM (IST)
सरकार व डाक्टरों की लड़ाई, मरीजों की जान पर बन आई
सरकार व डाक्टरों की लड़ाई, मरीजों की जान पर बन आई

संस, अबोहर : एनपीए में कटौती किए जाने के विरोध में सरकारी डाक्टरों द्वारा की जा रही हड़ताल लगातार जारी है। मंगलवार को भी सरकारी डाक्टर हड़ताल पर रहे जबकि अस्पताल में उपचार करवाने आए मरीज इलाज के लिए परेशान होते रहे। अधिकतर मरीज निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करवाने को मजबूर हो हरे है।

पिछले करीब 10 दिनों से चल रही डाक्टरों की हड़ताल लगातार जारी है। कई मरीज कई दिनों तक अस्पताल के चक्कर लगाते रहे और बिना इलाज के ही वापस लौटते रहे। सरकार व डाक्टरों की आपसी लड़ाई में आम जनता बुरी तरह से पिस रही है। हांलांकि अस्पताल में ऐमरजेंसी सेवांए जरूर चालू रहीं लेकिन अन्य मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल सकीं। इधर डाक्टरों का कहना है कि अगर सरकार ने उनकी मांगे न मानी तो वे अनिश्चित कालीन हडताल करने को मजबूर होंगें।

chat bot
आपका साथी