जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने नेहरू पार्क में मास्क बांटे

कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 03:45 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 03:45 PM (IST)
जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने नेहरू पार्क में मास्क बांटे
जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने नेहरू पार्क में मास्क बांटे

जागरण संवाददाता, अबोहर : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा नेहरू पार्क में कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अथॉरिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज, पैरा लीगल वालंटियर दर्शन लाल चुघ, लायंस क्लब अबोहर अनमोल के सचिव अमरीक सिंह कुक्कड़, समाजसेवी बिट्टू खुराना, लेक्चरार भूपेंद्र सिंह मान मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्ला डांस एरोबिक्स सोसायटी अबोहर के डायरेक्टर वेद प्रकाश अल्ला व जिम के ट्रेनर मुकेश पांडे ने की। नेहरू पार्क में खुली जगह पर योग व शारीरिक क्रियाएं करवाई गई। यहां अनेक लोगों ने इसका लाभ उठाया और राहत महसूस की। इस अवसर पर जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए।

कंबोज ने कहा कि कोरोना वायरस से सावधानी बरतने की जरूरत है इससे डरने की नहीं। इसके रोकथाम के लिए मास्क अवश्य पहने, सैनिटाइजर व साबुन से अपने हाथ जरूर धोएं।

दर्शन लाल चुघ व अमरीक सिंह कुक्कड़ ने कहा कि सभी अपनी सेहत की स्वयं निगरानी करें। वेद प्रकाश अल्ला ने कहा कि सरकार द्वारा जारी की गई हिदायतों की पालना की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिस किसी को खांसी, बुखार व अन्य तकलीफ है, उसे डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी