फाजिल्का में जिला फास्ट ट्रैक विशेष अदालत मंजूर: सिक्का

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से शनिवार को खुइयां सरवर गांव सप्पांवाली तेलुपूरा में फौजदारी कानूनों की जानकारी देने के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 03:32 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 03:32 PM (IST)
फाजिल्का में जिला फास्ट ट्रैक विशेष अदालत मंजूर: सिक्का
फाजिल्का में जिला फास्ट ट्रैक विशेष अदालत मंजूर: सिक्का

संवाद सहयोगी, अबोहर : जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से शनिवार को खुइयां सरवर, गांव सप्पांवाली, तेलुपूरा में फौजदारी कानूनों की जानकारी देने के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य मेहमान सब डिवीजनल कानूनी सेवाएं अथारिटी के सदस्य व सेवानिवृत्त एसडीएम बीएल सिक्का, विशेष मेहमान अथारिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज, पुलिस सांझ केंद्र खुइयां सरवर के प्रभारी शाम सिंह, सप्पांवाली के सरपंच बलराम कंबोज, समाजसेवक सुभाष जुनेजा थे। अध्यक्षता थाना खुईयां सरवर के प्रभारी अमरिद्र सिंह गिल ने की। बीएल सिक्का ने कहा कि पंजाब में 9 जिलों में फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों की मंजूरी मिल गई है, जिनमें पास्को एक्ट व दुष्कर्म के केसों जैसे लंबित मामलों की सुनवाई जल्द हो सकेगी, जिसमें फाजिल्का जिला भी शामिल है। एडवोकेट देसराज कंबोज ने कहा कि बच्चों, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी व पुलिस द्वारा लीगल एड क्लीनिक, पुलिस सांझ केंद्र व वूमैन हैल्प डेस्क गांवों में भी स्थापित कर ग्रामीणों को तुरंत सहायता मुहैया करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। खुइयां सरवर थाना के प्रभारी अमरिंद्र सिंह गिल ने कहा कि आम जनता भी मजिस्ट्रेटों व पुलिस की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। हमें अपने आसपास होने वाली घटनाओं पर नजर रखनी चाहिए व इसकी सूचना तुरंत कानूनी सेवाएं अथारिटी, कमेटी व पुलिस को देनी चाहिए। इस अवसर पर एएसआइ प्रकट सिंह, एएसआइ बलवीर सिंह, एचसी प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल कमलेश रानी, सुमन रानी, कमेटी सदस्य सुरजीत कुमार, राकेश मिड्ढा, ब्लाक समिति सदस्य अशोक कुमार, सप्पांवाली के नंबरदार शेर सिंह, पंच मलकीत राम कंबोज, लाभचंद कंबोज, सोनू कुमार कंबोज, मोहन लाल, खरैतलाल कंबोज मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी