निजी स्कूलों को मात दे रहा ढाणी नत्था सिंह का सरकारी स्कूल

कहा जाता है कि जब इंसान कुछ करने की ठान ले तो रास्ते अपने आप बनते जाते हैं। बस इंसान को अपनी मंजिल की तरफ ²ढ़ संकल्प के साथ बढ़ते रहना चाहिए। ऐसा ही कर दिखाया है सरकारी प्राइमरी स्कूल ढाणी नत्था सिंह के मेहनत स्टाफ ने।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 10:35 AM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 10:35 AM (IST)
निजी स्कूलों को मात दे रहा ढाणी नत्था सिंह का सरकारी स्कूल
निजी स्कूलों को मात दे रहा ढाणी नत्था सिंह का सरकारी स्कूल

संवाद सूत्र, फाजिल्का : कहा जाता है कि जब इंसान कुछ करने की ठान ले तो रास्ते अपने आप बनते जाते हैं। बस इंसान को अपनी मंजिल की तरफ ²ढ़ संकल्प के साथ बढ़ते रहना चाहिए। ऐसा ही कर दिखाया है सरकारी प्राइमरी स्कूल ढाणी नत्था सिंह के मेहनत स्टाफ ने। दरिया सतलुज से पार हिद-पाक सरहद के बिल्कुल नजदीक बसा यह स्कूल हर पक्ष से निजी स्कूलों को मात दे रहा है।

स्कूल की मुख्य अध्यापिका बलजिंदर कौर ने कहा कि स्कूल के नतीजे हर साल 90 प्रतिशत से अधिक आते हैं। विभाग की ओर से करवाई जाती हर प्रकार की गतिविधियों में स्कूल द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया जाता है। ढाणी नत्था सिंह के अलावा अन्य गांवों के बच्चे भी यहां पढ़ने आते हैं। इसके साथ कुश्ती, रस्साकशी, रस्सी कूदना व खेलों में बच्चे जिला स्तर तक और रोलर स्केटिग में स्टेट स्तर तक अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। स्कूल के स्टाफ की ओर से अपने खर्च पर स्कूल के साथ लगती 12 मरले जमीन खरीद कर प्री प्राइमरी ब्लाक बनाया गया है। स्कूल का प्रवेश हिस्सा सबसे सुंदर तैयार किया गया है, जोकि इंटरलाक टाइलों और पत्थरों के साथ तैयार किया है। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। हर क्लास में एलइडी प्रोजेक्टर का प्रयोग करते हुए आधुनिक तकनीकों के साथ पढ़ाया जाता है। स्कूल में बना एजुकेशन पार्क बच्चों की पढ़ाई में सहायक है। बच्चों को गर्मी से राहत देने के लिए ठंडे पानी के लिए फ्रीजर का प्रबंध है। स्कूल में साइकिल स्टैंड और स्टेज स्कूल की सुंदरता को चार चांद लगा रही है। बरसात के दिनों में स्कूल स्टाफ की ओर से नाव पर दरिया पार कर के स्कूल पहुंचा जाता है। जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री डा. सुखवीर सिंह बल ने कहा कि उन्हें स्कूल स्टाफ में मुख्य अध्यापिका बलजिन्दर कौर, अध्यापिका सतिन्द्र कौर, शिवाली, पूजा, अध्यापक प्रभदीप सिंह व ईजीएस वालंटियर अमर सिंह की मेहनती पर गर्व है। उन्होंने कहा कि स्कूल हर क्षेत्र में प्राप्तियां हासिल कर रहा है। जिला को-आर्डिनेटर पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब रजिदर कुमार ने कहा कि ढाणी नत्था सिंह स्कूल का स्टाफ समूह अध्यापक वर्ग के लिए एक रोल माडल की तरह है। स्कूल में लगाए गए हैं 250 पौधे

स्कूल को हरा भरा बनाने के लिए यहां अलग-अलग प्रकार के 250 पौधे लगाए गए हैं, जिसको गुरू नानक का जंगल नाम दिया गया है। स्कूल द्वारा हर साल पौधों का लंगर भी लगाया जाता है, ताकि स्कूल के साथ-साथ गांव को भी हरा भरा बनाया जा सके। अलग-अलग प्रकार की किताबों के साथ पुस्तकालय बच्चों की शिक्षा में सहायक साबित हो रहा है।

chat bot
आपका साथी