गणपति के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

रिद्धि सिद्धि गणेश वेलफेयर सोसायटी एवं मित्र मंडली की ओर से आठवें गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन गली चौधरियां में सजाए पंडाल में किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 03:45 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:52 PM (IST)
गणपति के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
गणपति के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

संवाद सूत्र, फाजिल्का : रिद्धि सिद्धि गणेश वेलफेयर सोसायटी एवं मित्र मंडली की ओर से आठवें गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन गली चौधरियां में सजाए पंडाल में किया जा रहा है। आयोजन के छठे दिन सुबह व शाम गणपति जी का पूजन किया गया। वहीं रात के समय आठ से दस बजे तक संकीर्तन आयोजित हुआ।

सोसायटी के पदाधिकारी चांद गुप्ता व राकेश भठेजा ने बताया कि छठे दिन रात्रि आठ बजे श्रद्धालुओं ने पूजन करवाया। पूजन के उपरांत माता चितपूर्णी लंगर एवं जागरण सोसायटी ने अपने भजनों का माध्यम से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को बृज रसिक सुमित साहिल मोगा वाले व रिकू म्यूजिकल ग्रुप की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 19 सितंबर को मिट्टी से निर्मित गणेश जी प्रतिमा का विसर्जन पंडाल में ही ढोल नगाड़ों के साथ गमले में किया जाएगा। साथ ही उस मिट्टी का कृपा प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब फाजिल्का द्वारा चल रहे गणेश महोत्सव में जहां योगदान दिया जा रहा है। वहीं कोरोना महामारी से बचाव के लिए यहां पंडाल में वैक्सीनेशन कैंप भी लगाया गया। कैंप में 440 लोगों को कोवाशील्ड की पहली व दूसरी खुराक दी गई। इस कैंप को सफल बनाने के लिए सरकारी अस्पताल के डा. अमित जसूजा व उनके सह कर्मियों का विशेष सहयोग रहा। इस मौके सचिव मनप्रीत सिंह आहूजा, कोषाध्यक्ष आशू गांधी, प्रेस सचिव अजय पुपनेजा, अमित आर्य, मनदीप बजाज, सुशील जैरथ, गौतम सैन, राकेश भठेजा, सुनील कमरा, गगन चोपड़ा, वरिदर नारंग, बावा बाघला, सोनू कमरा, दया कृष्ण बब्बर व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी