देव अर्जुन ने आर्चरी में जीती ओवरआल ट्राफी

पंजाब राज्य की आर्चरी प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब एलआरएस डीएवी सीसे माडल स्कूल के खिलाड़ी देव अर्जुन ने जीतकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:51 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:51 PM (IST)
देव अर्जुन ने आर्चरी में जीती ओवरआल ट्राफी
देव अर्जुन ने आर्चरी में जीती ओवरआल ट्राफी

संस, अबोहर : पंजाब राज्य की आर्चरी प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब एलआरएस डीएवी सीसे माडल स्कूल के खिलाड़ी देव अर्जुन ने जीतकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हितेश ने कंपाउंड सैक्शन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

प्रिसिपल स्मिता शर्मा व खेल विभाग के डीन रवि कुमार ने बताया कि देव अर्जुन ने रिकर्व आर्चरी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जहां ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया वहीं आगामी माह महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। इसके अलावा हितेश ने भी कंपाउंड सेक्शन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। विद्यालय की प्रतिभशाली शूटर अपूर्वा गिल्होत्रा ने भी मोहाली में आयोजित पंजाब राज्य की शूटिग प्रतियोगिता में चौथा रैंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना चयन सुनिश्चित किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रिसिपल स्मिता शर्मा, स्कूल सुपरवाइजर सुनीता सहगल, राजेश सेतिया, पाठ्य सहायक गतिविधियों की प्रभारी अंजना सेतिया, आर्चरी कोच रवि कुमार, कोच राजेश भठेजा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

छात्रों को बांटे मास्क संवाद सूत्र, मुदकी (फिरोजपुर) : कोविड-19 से बचाव और शिक्षा विभाग के निर्देशों पर मुदकी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को वीरवार को मास्क बांटे गए। इस अवसर पर स्कूल प्रिसिपल राजिदर कौर ने कहा कि छात्रों को किसी भी खतरे से बचाने के लिए परहेज जरूरी है और कोरोना काल के समय में मास्क तो छात्रों के लिए बेहद जरूरी है। स्कूल में जहां छात्रों को दो गज की दूरी के साथ बिठाया जाता है वहीं मास्क का विशेष ख्याल रखा जाता है।

chat bot
आपका साथी