30 साल 14 दिन की सेवाओं के बाद डीईओ सेवानिवृत्त

शिक्षा विभाग में 30 साल 14 दिन की सेवाओं के बाद जिला शिक्षा अधिकारी डा. त्रिलोचन सिंह सिद्धू शनिवार को सेवानिवृत हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:42 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:42 PM (IST)
30 साल 14 दिन की सेवाओं के बाद डीईओ सेवानिवृत्त
30 साल 14 दिन की सेवाओं के बाद डीईओ सेवानिवृत्त

संस, अबोहर : शिक्षा विभाग में 30 साल 14 दिन की सेवाओं के बाद जिला शिक्षा अधिकारी डा. त्रिलोचन सिंह सिद्धू शनिवार को सेवानिवृत हो गए।

त्रिलोचन सिंह सिद्धू ने सरकारी कन्या सीसे स्कूल में 17 जुलाई 1991 को जीव विज्ञान लेक्चरार के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की। इसके पश्चात अलग अलग स्कूलों में सेवाएं देते हुए 28 जुलाई 1997 को बदली सरकारी सीसै स्कूल लडके में हुई। इसके बाद पदोन्नत होते हुए 16 फरवरी 2010 को सरकारी सीसै. स्कूल मेघाराय जिला फिरोजपुर में प्रिसिपल के रूप में कार्यभार संभाला। 16 अप्रैल 2020 को त्रिलोचन सिंह सिद्धू जिला शिक्षा अफसर (सै.सी) के पद पर आसीन हुए और अपनी बेहतर सेवाएं देते हुए शनिवार को सेवानिवृत हो गए। कार्यालय स्टाफ, प्रिसिपलों व शुभचितकों ने उन्हें शुभकामनाएं व विदाई पार्टी दी।

गोपीचंद कालेज में करवाया वेबिनार संवाद सहयोगी, अबोहर : गोपीचंद आर्य महिला कालेज में ''ग्लोबल प्रोटेक्शनिज्म नीड आफ द अवर विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज डीएवी गान से किया गया। वेबीनार के की- नोट स्पीकर आईसीआर आइईआर न्यू दिल्ली के प्रो. डा अर्पिता मुखर्जी ग्लोबल प्रोटेक्ट मिशन ''विषय संबंधी विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए। सहायक प्रोफेसर ऑफ इकोनामिक्स, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ समिता शर्मा ने आरसीइपी संबंधी विशेष जानकारी प्रदान की। वेबिनार में लगभग 100 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता दी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने मन में उठे प्रश्नों को पूछ अपनी जिज्ञासा को शांत किया। प्रिसिपल डा. रेखा सूद हांडा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर इकोनामिक्स विभाग के अध्यक्ष एसके मोंगा, को कन्वीनर गायत्री, अनीषा सिहाग व वनिता मक्कड़ को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी