दिल्ली इंटरसिटी को फाजिल्का से चलाने की मांग

नार्दर्न रेलवे पैसेंजर समिति का शिष्टमंडल शनिवार को विनोद कुमार भवनिया डिवीजन प्रधान की अगुवाई में फिरोजपुर में अधिकारियों को मिला और ज्ञापन सौंपा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:02 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:02 PM (IST)
दिल्ली इंटरसिटी को फाजिल्का से चलाने की मांग
दिल्ली इंटरसिटी को फाजिल्का से चलाने की मांग

संवाद सूत्र, फाजिल्का : नार्दर्न रेलवे पैसेंजर समिति का शिष्टमंडल शनिवार को विनोद कुमार भवनिया डिवीजन प्रधान की अगुवाई में फिरोजपुर में अधिकारियों को मिला और ज्ञापन सौंपा गया। शिष्टमंडल ने फाजिल्का से गाड़ियां चलाने, बंद सेक्शन फाजिल्का अबोहर को 24 घंटे खोलने, फाजिल्का से दिल्ली गाड़ी चलाने व अन्य बंद पड़ी डीएमयू गाड़ियों को चलाने की मांग की।

इस मौके प्रधान विनोद भवनिया ने कहा कि फाजिल्का से दिल्ली आने व जाने वाली स्पेशल गाड़ी को फाजिल्का से चलाने के बजाए बठिडा से चलाया जा रहा है, जिस कारण सरहदी गांव का संपर्क एक बार फिर से दिल्ली से कट गया है। इस कारण रात के समय फाजिल्का वासियों को उक्त गाड़ी को पकड़ने के लिए बठिडा जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि दिल्ली वाली गाड़ी को फाजिल्का तक फिर से बढ़ाया जाए। इसके अलावा काफी गाड़ियां फाजिल्का-अबोहर सैक्शन पर चलती थी, जो काफी समय से बंद पड़ी हैं। इसके अलावा फाजिल्का से सुबह तीन बजे एक पैंसेजर गाड़ी बठिडा के लिए चलती थी, जोकि बठिडा से होकर गुजरने वाली कई गाड़ियों से यात्रियों का मिलन करवाती थी। वह भी काफी समय से बंद पड़ी है। इन गाड़ियों को तुरंत चलाया जाए। इसके अलावा फिरोजपुर से मोहाली जाने वाली गाड़ी को फाजिल्का तक बढ़ाया जाए और अबोहर-फाजिल्का सेक्शन को 24 घंटे के लिए खोला जाए। इन गाड़ियों के चलने से आम जनता को आने जाने की सुविधा मिल सके। इस मौके वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवराज नरूला, उपाध्यक्ष राजपाल गुंबर, संरक्षक कामरेड शक्ति, चरणजीत सिंह मक्कड़, दीपक बजाज, सुरेंद्र शर्मा, अजीत सिंह सोढ़ी आदि शामिल थे। रेलवे अधिकारियों ने उक्त मांगों को जल्द पूरा करने का विश्वास दिलाया।

chat bot
आपका साथी