तीन हजार पटवारियों की भर्ती की मांग

तहसील जलालाबाद के समूह पटवारियों व कानूगो ने तीसरे सप्ताह भी शुक्रवार को तहसील परिसर में हड़ताल रखकर धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:14 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:14 PM (IST)
तीन हजार पटवारियों की भर्ती की मांग
तीन हजार पटवारियों की भर्ती की मांग

संवाद सूत्र, जलालाबाद : तहसील जलालाबाद के समूह पटवारियों व कानूगो ने तीसरे सप्ताह भी शुक्रवार को तहसील परिसर में हड़ताल रखकर धरना दिया। इस मौके यूनियन ने सरकार से मांग की कि तीन हजार पटवारियों की नई भर्ती की जाएं, पटवारियों का परखकाल तीन साल से दो साल किया जाए, माल विभाग में तकरीबन सभी पटवारी कंप्यूटर का पेपर पास कर चुके हैं। इसलिए डाटा एंट्री का काम प्राईवेट कंपनी से वापिस लेकर पटवारियों हवाले किया जाए। साथ ही मांग की कि पटवारियों को कंप्यूटर लैपटाप मुहैया करवाए जाए, पटवारियों को महंगाई भत्ते जारी करके छठे पे कमिशन की रिपोर्ट लागू की जाए, पुरानी पैंशन स्कीम साल 2004 के बाद नए भर्ती हुए पटवारियों पर बहाल की जाए।

इस दौरान तहसील प्रधान वजीर सिंह ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द पटवारियों व कानूगो की मांगों को पूरा किया जाए, नहीं तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके बलदेव सिंह जिला सरंक्षक, प्रदीप सिंह कालड़ा जिला महासचिव, वरिन्दर कुमार पटवारी, अश्वनी कुमार कानूगो, केवल कृष्ण कानूगो, परमजीत सिंह पटवारी, अशीष कुमार पटवारी, गौतम कंबोज महासचिव, मुख्तयार सिंह, स्वर्ण सिंह, राम चंद, हरी चंद, भगत सिंह, परमिन्दर सिंह मौजूद थे।

पटवारियों व कानूनगो ने किया प्रदर्शन संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : दी रेवेन्यू पटवार यूनियन एवं कानूनगों सोसिएशन की तहसील कमेटी ने तहसील प्रधान वतनप्रीत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस संतोख सिंह कानूनगो प्रधान कानूनगो एसोसिएशन ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज सभी वर्गों को प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वह काफी समय से सरकार की तरफ से पटवारियों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते वह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को हल नहीं किया तो सरकार को आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस मौके पर जसबीर सिंह सैनी जिला प्रधान, गुरतार सिंह सरप्रस्त, परमिद कुमार बांसल, रविदर कोछड़, सुखदेव सिंह, वनप्रीत सिंह, संतोख सिंह, राम सिंह, नयन कपूर, विजय कुमार, अभय धवन, एकम सिंह, रमन धवन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी