सरकारी अस्पताल में भर्ती बेसहारा व्यक्ति की मौत

सरकारी अस्पताल में गंभीर बीमारी से पीडित भर्ती बेसहारा व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:05 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:05 PM (IST)
सरकारी अस्पताल में भर्ती बेसहारा व्यक्ति की मौत
सरकारी अस्पताल में भर्ती बेसहारा व्यक्ति की मौत

संवाद सहयोगी, अबोहर : सरकारी अस्पताल में गंभीर बीमारी से पीडित भर्ती बेसहारा व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। 108 एंबुलेंस ने शहर के एक स्थान से एक बेसहारा व्यक्ति को बीमारी की हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन उक्त व्यक्ति के एड्स ग्रस्त होने के कारण अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी भी उक्त बीमार का इलाज करने में कतराते रहे। इतना ही नहीं अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने भी उसके पास जाकर साफ सफाई करना मुनासिब नहीं समझा। समय पर टेस्ट न होने से उसकी हालत दिन बदिन खराब होती गई। मामला उजागर होने पर एसएमओ डा. अश्विनी कुमार ने अस्पताल स्टाफ को मरीज के टेस्ट करवाने के निर्देश दिए व इलाज की प्रक्रिया आरंभ करते हुए उसकी देखरेख के लिए नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों की ड्यूटी लगाई। उक्त बीमार को बठिडा भेजा जाना था लेकिन शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पहचान व पोस्टर्माटम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

chat bot
आपका साथी