नहर से मिला मां व बेटे का शव

गांव कुंडल से रविवार को लापता हुई एक महिला और उसके दो साल के मासूम बेटे का शव मंगलवार को खुइयां सरवर से पंजकोसी जाने वाली नहर से बरामद हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 10:16 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 10:16 PM (IST)
नहर से मिला मां व बेटे का शव
नहर से मिला मां व बेटे का शव

संवाद सहयोगी, अबोहर : गांव कुंडल से रविवार को लापता हुई एक महिला और उसके दो साल के मासूम बेटे का शव मंगलवार को खुइयां सरवर से पंजकोसी जाने वाली नहर से बरामद हुआ है। दोनों शवों की हालत काफी बिगड़ी हुई थी, जबकि दो साल के बच्चे के दोनों हाथ भी कटे हुए थे। पुलिस ने दोनों शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं महिला के भाई ने उसके ससुराल परिवार पर महिला को परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

खुइयां सरवर से पंजकोसी जाने वाली नहर के बीच करीब एक दो साल के बच्चे का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। शव के दोनों हाथ नहीं है, संभावित इसे कुत्ते इत्यादि जानवर खा गए हैं। खुइयां सरवर पुलिस के एएसआइ रेशम सिंह मौके पर पहुंचें और बच्चे को शव को नहर से बाहर निकाला गया। इसके थोड़ी ही देर बाद गांव कोयलखेड़ा में एक महिला शव मिला, जिसे खुईखेड़ा पुलिस ने नर सेवा समिति के सदस्यों से बाहर निकलवाया। इसके बाद जब थाना सदर, खुईखेड़ा व खुइयां सरवर पुलिस अधिकारियों ने आपस में तालमेल किया तो सदर पुलिस ने बताया कि गांव कुंडल निवासी बलविदर सिंह ने अपनी पत्नी शोभा व तीन साल के बच्चे अवि के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस ने बलविदर सिंह को इस बारे सूचित किया। इसके बाद बलविदर सिंह व उसकी मां अस्पताल पहुंचें और बच्चे की पहचान अपने बेटे अवि के रूप में की, जबकि महिला की पहचान शोभा पत्नी बलविंदर के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ससुरालियों से रहता था झगड़ा, चार माह पहले ससुराल आई थी शोभा

मृतका के भाई अमन सिंह निवासी सेतिया कालोनी श्रीगंगानगर ने बताया कि उसकी बहन शोभा की शादी करीब तीन साल पहले गांव कुंडल निवासी बलविदर सिंह से हुई थी। उसकी बहन को उसके ससुराल वाले तंग करते थे, जिस कारण वह शादी के कुछ समय बाद ही मायके आकर रहने लगी व कई बार पंचायतें हुई। करीब चार महीने पहले उसकी बहन दोबारा ससुराल गई थी। उनका आरोप है कि उसे तंग परेशान किया जाता था।

ससुराली ही बहन की मौत के लिए जिम्मेदार : अमन

शोभा के भाई अमन का आरोप है कि उसकी बहन रविवार से लापता है तो उन्हें सोमवार को इस बात का पता रिश्तेदारों से चला, क्योकि उन्हें बताने की बजाय बलविदर सिंह ने उनके रिश्तेदारों को इस बाबत बताया। उन्होंने बताया कि उसकी बहन ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है। इस बात की जांच पुलिस को करनी है लेकिन इसके लिए जिम्मेवार उसके ससुराल वाले हैं, जिनके खिलाफ बनती कारवाई की जानी चाहिए। महिला के स्वजनों के बयान पर होगी कार्रवाई : एएसआइ

एएसआइ जसविदर सिंह ने बताया कि जो बयान मृतका के परिजन देंगे उसके अनुसार कारवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा कारवाई की जा रही थी।

-----

chat bot
आपका साथी