घर से लापता युवक का शव नहर से मिला

नहर से बरामद हुआ है। युवक की पहचान काका सिंह के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 05:32 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 05:32 PM (IST)
घर से लापता युवक का शव नहर से मिला
घर से लापता युवक का शव नहर से मिला

संवाद सहयोगी, अबोहर : चार दिन पहले घर से लापता हुए संत नगरी निवासी युवक का शव गांव खुइयां सरवर के नजदीक नहर से बरामद हुआ है। युवक की पहचान काका सिंह के रूप में हुई है।

नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान राजू चराया ने बताया कि उन्हें नहर में शव पड़ा होने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने खुइयां सरवर पुलिस को सूचित किया। समिति के सदस्य जगदेव सिंह बराड़, चरणजीत, रवि, सोनू व बिट्टू नरूला ने शव को नहर से बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव मिलने बाबत सोशल मीडिया पर सूचना दी गई जिसके बाद मृतक के परिवार वाले अस्पताल पहुंचे व मृतक की पहचान की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की आयु 23 वर्ष के करीब है।

chat bot
आपका साथी