17 दिन बाद काम पर लौटे डीसी दफ्तर के कर्मचारी

डीसी दफ्तर कर्मचारियों की ओर से मांगों को लेकर पिछले 17 दिन से सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल की जा रही है लेकिन बुधवार रात कर्मचारियों ने सरकार के साथ हुई बैठक में जल्द मांगे पूरी करने का आश्वासन मिलने के साथ ही दो दिन के लिए अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 03:38 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 03:38 PM (IST)
17 दिन बाद काम पर लौटे डीसी दफ्तर के कर्मचारी
17 दिन बाद काम पर लौटे डीसी दफ्तर के कर्मचारी

संवाद सूत्र, फाजिल्का : डीसी दफ्तर कर्मचारियों की ओर से मांगों को लेकर पिछले 17 दिन से सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल की जा रही है, लेकिन बुधवार रात कर्मचारियों ने सरकार के साथ हुई बैठक में जल्द मांगे पूरी करने का आश्वासन मिलने के साथ ही दो दिन के लिए अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। यानी शुक्रवार व शनिवार को कर्मचारी कार्य करेंगे, जबकि अगर दो दिन में उनकी मांगे पूरी ना हुई तो शनिवार को वर्चुअल बैठक करके आगे के संघर्ष का फैसला लिया जाएगा। कर्मचारियों के कार्य पर लौटने से लोगों ने राहत की सांस ली है, जिससे रजिस्ट्री व अन्य कार्य हो सके।

इस मौके यूनियन के जिला प्रधान जगजीत सिंह ने बताया कि 24 मई से चली आ रही हड़ताल के 17 दिन के बाद मालमंत्री के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रांतीय प्रधान गुरनाम सिंह विर्क, महासचिव जोगिंद्र कुमार, चेयरमैन ओम प्रकाश सिंह और कार्यकारी मैंबर संदीप सिंह की माल मंत्री के साथ बैठक हुई। प्रांतीय प्रधान गुरनाम विर्क ने बताया कि मालमंत्री के साथ हुई बैठक में उनकी तरफ से यूनियन नेताओं को मांगों को ध्यान से सुना गया और यूनियन की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के बाद यह भरोसा दिया गया कि जिला स्तर की सुपरिंटेंडेंट ग्रेड -एक, सुपरिंटेंडेंट ग्रेड दो और सीनियर सहायकों के अलावा अन्य को पदोन्नति व 31 दिसंबर 2021 तक खाली होने वाले पदों को लेकर सप्ताह के अंदर पद और पदोन्नतियां कर दी जाएगी। साथ ही अन्य मांगों को लेकर भी जल्द फैसला लेने का भरोसा दिया, जिसके बाद प्रांत स्तरीय वर्चुअल बैठक करके सर्वसम्मति के साथ यह फैसला किया गया कि हड़ताल को दो दिन के लिए स्थगित करते हुए कार्यालय के कार्य किए जाएंगे। इन दो दिनों में जिला स्तर पर गेट रैलियां करके रोष प्रदर्शन किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी