डीसी दफ्तर कर्मचारियों ने 15 तक बढ़ाई हड़ताल

डीसी कार्यालय कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को 15 अगस्त तक जारी रखने का फैसला लिया है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:45 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:45 PM (IST)
डीसी दफ्तर कर्मचारियों ने 15 तक बढ़ाई हड़ताल
डीसी दफ्तर कर्मचारियों ने 15 तक बढ़ाई हड़ताल

संवाद सूत्र, फाजिल्का : डीसी कार्यालय कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को 15 अगस्त तक जारी रखने का फैसला लिया है, जिसके तहत वीरवार को भी डीसी कार्यालय, जिले के उप मंडल मजिस्ट्रेट दफ्तर, तहसीलदार दफ्तर व सब तहसील के स्टाफ सदस्य कलमछोड़ हड़ताल पर रहे। इस दौरान रजिस्ट्री, लाइसेंस, सर्टिफिकेट, कोरोना, बाढ़ आदि से संबंधित कार्य प्रभावित रहने के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस मौके कर्मचारियों ने वित्तमंत्री का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन भी किया गया। यूनियन के जिला प्रधान जगजीत सिंह व प्रेस सचिव अंकुर शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार ने पुनर्गठन के नाम पर 132 सीनियर सहायकों और 227 क्लर्कों के पद घटा दिया हैं। इससे हर जिले में छह शाखाएं खत्म कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि यूनियन द्वारा चार अगस्त को मालमंत्री के हलके में रोष रैली की गई। लेकिन इसके बावजूद सरकार ने उनकी मांगों को नहीं सुना, जिसके चलते 15 अगस्त तक कलमछोड़ हड़ताल करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान कोरोना, बाढ़ संबंधी, चुनाव संबंधी, 15 अगस्त की तैयारियों संबंधी व अफसरों के साथ सरकार की होने वाली वीडियो कांफ्रेसिग बैठकों संबंधी कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। इस मौके सुपरिंटेंडेंट मंजीत सिंह ओलख, जसविंदर कौर, राम रत्न, फरीक चंद, प्रदीप शर्मा, गणेश शर्मा, पवन नरैणिया, दविदर कलेर, हरभजन कम्बोज, जगजीश सिंह, नरिदर कुमार, राम सिंह, विद्या रानी, बलवंत सोलंकी, मनोरथ सचदेवा, राहुल कुमार, राज कुमार, प्रदीप कुमार, राहुल, भारत भूषण, अमित धमीजा, संजीव कुमार, अर्पित, संदीप सिंह, अंकित कुमार, अमृत सिंह, आशू ग्रोवर, मालती, श्वेता और अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी