नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान को डीसी ने किया सम्मानित

जिला प्रशासन ने कोविड महामारी दौरान लोगों की लंगर सेवा करने वाली समाजसेवी संस्था को डीसी ने नवाजा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 04:07 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 04:07 PM (IST)
नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान को डीसी ने किया सम्मानित
नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान को डीसी ने किया सम्मानित

संस, अबोहर : जिला प्रशासन ने कोविड महामारी दौरान लोगों की लंगर सेवा करने वाली समाजसेवी संस्थाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। डिप्टी कमिश्नर अरविदपाल सिंह संधू द्वारा संस्थाओं के प्रतिनिधियों को अपने कार्यालय में बुलाकर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया व उनकी प्रशंसा की।

इसी कड़ी के तहत नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान राजू चराया को कोविड के दौरान लंगर की सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया। डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी प्रशंसा पत्र में लिखा गया है कि मार्च-अप्रैल 2020 दौरान क‌र्फ्यू के दौरान आप की संस्था द्वारा लोगों को सुबह शाम पका हुआ लंगर जरूरतमंदों के घरों तक पहुंचाया गया। गरीबों को लंगर खिलाना एक अमूल्य सेवा है। आप की इस सेवा से गरीब बेसहारा परिवारों को घर बैठे पका हुआ लंगर प्राप्त होता रहा। इस सेवा के लिए जिला प्रशासन आप का बहुत धन्यवादी है व सतकार पूर्वक इस सेवा में समूह भाग लेने वाले इलाका निवासियों की प्रशंसा करता है। इस सेवा से आप की संस्था द्वारा भाईचारक सांझ का एक बड़ा सबूत दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर संधू द्वारा सम्मानित करते हुए कहा गया है कि उम्मीद करते है कि भविष्य में भी जिला प्रशासन को आप की सेवा की जरुरत हुई तो आप इसी तरह सेवा निभाने के लिए आगे आएंगे। इस मौके पर राजू चराया के साथ सदस्य सुनील नरूला भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी