डीसी कर्मचारी रहे हड़ताल पर, लोगों के नहीं हुए काम

पंजाब सरकार द्वारा डीसी दफ्तर में 132 सीनियर सहायक और 227 क्लर्को के पद खत्म करने के आदेश के खिलाफ सोमवार को कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसमें डीसी कार्यालय जिले के उप मंडल मजिस्ट्रेट दफ्तर तहसीलदार दफ्तर व सब तहसील के स्टाफ सदस्य शामिल थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:26 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:26 PM (IST)
डीसी कर्मचारी रहे हड़ताल पर, लोगों के नहीं हुए काम
डीसी कर्मचारी रहे हड़ताल पर, लोगों के नहीं हुए काम

संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब सरकार द्वारा डीसी दफ्तर में 132 सीनियर सहायक और 227 क्लर्को के पद खत्म करने के आदेश के खिलाफ सोमवार को कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसमें डीसी कार्यालय, जिले के उप मंडल मजिस्ट्रेट दफ्तर, तहसीलदार दफ्तर व सब तहसील के स्टाफ सदस्य शामिल थे। डीसी दफ्तर कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों द्वारा किया गया। इसके चलते दफ्तरी काम के साथ-साथ रजिस्ट्री वर्क भी बंद रहा। डीसी दफ्तर यूनियन सदस्यों ने धरना लगाकर पंजाब सरकार विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया।

यूनियन के जिला प्रधान जगजीत सिंह व प्रेस सचिव अंकुर शर्मा ने बताया पंजाब सरकार द्वारा यूनियन की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों के साथ बेइंसाफी हुई है। वह स्टाफ की मांग करते थे और अन्य मानी हुई मांगों को लागू करने की उम्मीद करते थे, लेकिन माल विभाग पंजाब सरकार ने पुनर्गठन के नाम पर 132 सीनियर सहायकों और 227 क्लर्कों के पद घटा दिया हैं। इससे हर जिले में छह शाखाएं खत्म कर दी गई है।ंयूनियन द्वारा तीन अगस्त को भी कलमछोड़ हड़ताल की जाएगी और चार अगस्त को मालमंत्री के हलके में रोष रैली कर घर का घेराव किया जाएगा। यूनियन सदस्यों ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा न किया तो वह संघर्ष ओर तेज कर देंगे। उधर हड़ताल के दौरान रजिस्ट्री, लाइसेंस, सर्टिफिकेट, कोर्ट केस आदि का कार्य प्रभावित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर सुपरिंटेंडेंट मंजीत सिंह औलख, जसविंदर कौर, राम रत्न, फरीकचंद, प्रदीप शर्मा, गणेश शर्मा, पवन नरैणिया, दविदर कलेर, हरभजन कंबोज, जगजीश सिंह, नरिदर कुमार, राम सिंह, विद्या रानी, बलवंत सोलंकी, मनोरथ सचदेवा, राहुल कुमार, राज कुमार, प्रदीप कुमार, राहुल, भारत भूषण, अमित धमीजा, संजीव कुमार, अर्पित, संदीप सिंह, अंकित कुमार, अमृत सिंह और अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी