दयाल सिंह सोढ़ी बने भाजपा के जिला प्रभारी

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की जिला प्रभारी के रूप में अलग-अलग नियुक्तियां की हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 10:16 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 10:16 PM (IST)
दयाल सिंह सोढ़ी बने भाजपा के जिला प्रभारी
दयाल सिंह सोढ़ी बने भाजपा के जिला प्रभारी

संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की जिला प्रभारी के रूप में अलग-अलग नियुक्तियां की हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश धूड़िया ने बताया कि पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष दयाल सिंह सोढ़ी को भाजपा जिला फाजिल्का का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। दयाल सिंह सोढ़ी इससे पूर्व पंजाब भाजपा के महामंत्री व पनबस पंजाब के पुर्व डायरेक्टर का दायित्व भी निभा चुके हैं व पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी, अबोहर से विधायक अरुण नारंग, प्रदेश सचिव शिवराज गोयल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मोना जायसवाल, धनपत राय सिहाग, जिला महामंत्री अश्वनी फुटेला, राम कुमार मानधनिया, जिला उपाध्यक्ष व पार्षद अशोक जैरथ, मंडल अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष विष्णु भगवान डेलु, मनोज त्रिपाठी, परमजीत शेरा, गौरव टक्कर, दलजीत सिंह तिन्ना, मदन लाल, डॉ. रूप राम, विशाल विश्नोई, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष पम्मी सिंह परमजीत, जिला बीसी मोर्चा अध्यक्ष राज कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण लाल, धीरज गुंबर, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव मोना कटारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश मीडिया के सह संयोजक सुबोध वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा टीटू छाबड़ा राजिदर कुमार झाझरिया, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सिकंदर कपूर आदि कार्यकर्ताओं ने दयाल सिंह सोढ़ी की नियुक्ति का स्वागत किया।

डीपी चंदन बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संवाद सूत्र, फिरोजपुर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश प्रभारी बनाने पर पूर्व राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) पंजाब सरकार व वरिष्ठ भाजपा नेता पंजाब डीपी चंदन ने प्रदेश भाजपा प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री दिनेश का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उसे पूरी तनदेही से निभाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी