इंतजार खत्म, नौ को होगा पार्षदों का शपथ ग्रहण

नगर निगम चुनावों में विजयी हुए पार्षदों का इंतजार अब खत्म हो रहा है। नवनियुक्त पार्षद शुक्रवार को शपथ ग्रहण करेंगे। इसी के साथ शहर निवासियों व नगर निगम को पहला मेयर भी मिल जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 10:57 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 10:57 PM (IST)
इंतजार खत्म, नौ को होगा पार्षदों का शपथ ग्रहण
इंतजार खत्म, नौ को होगा पार्षदों का शपथ ग्रहण

राज नरूला, अबोहर : नगर निगम चुनावों में विजयी हुए पार्षदों का इंतजार अब खत्म हो रहा है। नवनियुक्त पार्षद शुक्रवार को शपथ ग्रहण करेंगे। इसी के साथ शहर निवासियों व नगर निगम को पहला मेयर भी मिल जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सरकार की ओर से होशियारपुर के विधायक सुंदरशाम अरोड़ा की ड्यूटी लगाई गई ह,ै जो यहां पहुंच कर नगर निगम के टाउन हाल में दोपहर 12 बजे पार्षदों को शपथ ग्रहण करवाएंगे व इसके बाद मेयर की घोषणा भी कर दी जाएगी।

नगर कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंधी तैयारियां की जा रही है। गौरतलब है कि जहां पार्षदों को शपथ ग्रहण समारोह का बेसब्री से इंतजार था, वहीं शहर निवासी भी नगर निगम के पहले मेयर को देखने के लिए बेताब है। नगर निगम के चुनाव 14 फरवरी को हुए थे जबकि चुनावों का परिणाम 17 फरवरी को घोषित किया गया था जिसमें कांग्रेस ने करीब करीब क्लीन स्वीप किया था कांग्रेस के 50 में से 49 पार्षद विजयी हुए थे, जबकि एक मात्र सीट शिअद की महिला उम्मीदवार के खाते में गई थी। मेयर की कुर्सी किसे मिलेगी। इसका पता भी शुक्रवार को ही चल पाएगा क्योंकि कांग्रेस ने अभी तक इस राज को राज ही रखा हुआ है। मेयर की कुर्सी किस कैटागिरी को मिलेगी इस बाबत पहले तय नहीं था लेकिन सरकार द्वारा कुछ दिन पहले इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया था, जिसमें मेयर की कुर्सी जनरल कैटागिरी के हिस्से में आई थी। मेयर के अलावा डिप्टी मेयर बनेगा इस बात का भी खुलासा शुक्रवार को ही हो पाएगा। उधर, पार्षदों ने भी नये सूट बूट बनवा लिए हैं व उनमें शपथ ग्रहण को लेकर काफी उत्साह है। किसे मिलेगी मेयर की चेयर अभी भी राज

नगर निगम की कुर्सी किसे मिलेगी इसके पत्ते शुक्रवार को ही खुलेंगे लेकिन वरिष्ठ नेता व पांचवीं बार पार्षद चुने गए विमल ठठई के नाम के कयास सबसे अधिक लगा जा रहे हैं। इसके अलावा विजय नागपाल बब्बू, मंगत राम बठला का नाम मेयर की रेस में माना जा रहा है। उधर, बुधवार शाम को कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ की ओर से कांग्रेस के सभी 49 पार्षदों व कांग्रेस पदाधिकारियों से बैठक कर शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर चर्चा की। अरनीवाला व फाजिल्का में इसी दिन होगा शपथ ग्रहण

शुक्रवार को अबोहर के बाद अरनीवाला व फाजिल्का में भी शपथ ग्रहण होगा। विधायक अरोड़ा यहां भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे व इसके बाद यहां प्रधान की घोषणा भी करेंगे।

chat bot
आपका साथी