महामारी से बचाने के लिए पार्षदों, पंच व सरपंच आगे आएं : : सिक्का

संस अबोहर कानूनी सेवाएं अथारिटी ने ज्यूडिशियल परिसर में स्थित फ्रंट आफिस में में बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 03:42 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 03:42 PM (IST)
महामारी से बचाने के लिए पार्षदों, पंच व सरपंच आगे आएं : : सिक्का
महामारी से बचाने के लिए पार्षदों, पंच व सरपंच आगे आएं : : सिक्का

संस, अबोहर : कानूनी सेवाएं अथारिटी ने ज्यूडिशियल परिसर में स्थित फ्रंट आफिस में कोविड-19 के दौरान लोगों की सहायता के लिए अथारिटी के सदस्य व सेवानिवृत्त एसडीएम बीएल सिक्का के नेतृत्व में बैठक की। बैठक में अथारिटी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा प्रोजेक्टों को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर विशेष तौर पर जिला अटारनी संजीव कोछड़, एडीए योगेश कसरीजा, अथारिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज मौजूद थे। जिला अटारनी संजीव कोछड़ ने कहा कि कोरोना महामारी में भी प्रत्येक व्यक्ति को लाकडाउन व क‌र्फ्यू में सरकार की नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए, ताकि शांति भंग न हो। एडीए योगेश कसरीजा ने कहा कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों की पालना करते हुए वीडियो कांफ्रेंस द्वारा भी जरूरतमंद लोग कानूनी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। सिक्का ने कहा कि इस कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए पार्षदों, पंचों, सरपंचों व समाजसेवी संस्थाओं को भी सहयोग करना चाहिए। एडवोकेट देसराज कंबोज ने कहा कि हमें अपने आसपास होने वाली घटनाओं पर नजर रखनी चाहिए और इसकी सूचना तुरंत नजदीक कानूनी सेवाएं अथारिटी को देकर सहायता हासिल करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी