सफाई कर्मी बोले : नोटिफिकेशन होने तक जारी रहेगी हड़ताल

पंजाब सरकार ने जहां छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:58 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:58 PM (IST)
सफाई कर्मी बोले : नोटिफिकेशन होने तक जारी रहेगी हड़ताल
सफाई कर्मी बोले : नोटिफिकेशन होने तक जारी रहेगी हड़ताल

संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब सरकार ने जहां छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है। वहीं ठेके पर रखे सफाई कर्मी व सीवरेज मैन को भी पक्के करने की बात कही है। लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई नोटिफिकेशन जारी नही हुआ। जिसके चलते सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है।

इस संबंधी यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक सरकार नोटिफिकेशन जारी नहीं करती तब तक उनकी हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी। वहीं दूसरी तरफ शहर के हालातों की बात करें तो 37 दिनों से जारी हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है और जगह-जगह गंदगी मची हुई है।

सफाई सेवक यूनियन के प्रांतीय सीनियर उपप्रधान फतेह चंद का कहना है कि पिछले लंबे समय से कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कोरोना के संकट में बढ़ चढ़कर अपनी ड्यूटियां निभा रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। पहले यह नोटिफिकेशन सोमवार तक जारी करने की बात कही जा रही थी और बाद में इसे बुधवार तक बढ़ा दिया गया।

उधर, हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह रखे गए कूड़ा डंप तो भर ही चुके हैं, बल्कि अब तो लोग भी अपने घरों का कूड़ा हर गली की नुक्कड़ों पर अपने वाहनों पर चलकर फेंकने आने लगे हैं। जिस कारण जहां कूड़े से उठने वाली बदबू लोगों को परेशान कर रही है, वहीं कूड़े के ढेरों पर मंडरा रहे बेसहारा मवेशी भोजन के लिए आपस में लड़ते हुए वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा गंदगी शनिदेव मंदिर के निकट, डीएवी कालेज के निकट, धोबीघाट मोहल्ले, राजा सिनेमा रोड आदि पर नजर आ रही है, जहां डंप स्टेशन ना होने के बावजूद लोग घरों से कूड़ा लाकर यहां फेंक रहे हैं।

chat bot
आपका साथी