2300 प्रतिबंधित गोलियों सहित छह तस्कर काबू

जिले के पांच थानों की पुलिस ने 2300 प्रतिबंधित गोलियों सहित छह लोगों को काबू किया है। सदर थाना जलालाबाद पुलिस ने गश्त के दौरान गांव हजारा राम सिंह के निकट गांव निवासी बलविद्र सिंह को 170 प्रतिबंधित गोलियों सहित काबू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 03:44 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 03:44 PM (IST)
2300 प्रतिबंधित गोलियों सहित छह तस्कर काबू
2300 प्रतिबंधित गोलियों सहित छह तस्कर काबू

संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले के पांच थानों की पुलिस ने 2300 प्रतिबंधित गोलियों सहित छह लोगों को काबू किया है। सदर थाना जलालाबाद पुलिस ने गश्त के दौरान गांव हजारा राम सिंह के निकट गांव निवासी बलविद्र सिंह को 170 प्रतिबंधित गोलियों सहित काबू किया है। वहीं थाना अमीरखास पुलिस ने गांव बुरहानीदन वाला के निकट गश्त के दौरान एक पालिथिन फेंककर फरार हो रहे दो व्यक्ति को काबू किया है, जिनके द्वारा फेंके गए पालिथिन से 610 प्रतिबंधित गालियां बरामद हुई हैं, जिनकी पहचान गांव शेर मोहम्मद माहीगीर निवासी जसवीर सिंह व बलविद्र सिंह के रूप में हुई।

इसी तरह नगर थाना पुलिस ने टिवाना कलां निवासी सतपाल सिंह को 620 प्रतिबंधित गोलियों सहित काबू किया है। वहीं सदर थाना फाजिल्का पुलिस ने गश्त के दौरान गांव घुर्कां के निकट पैदल आ रहे गांव सैदोके हिठाड़ निवासी जगजीत सिंह को रोककर जांच की तो उससे 250 नशीली गोलियां बरामद हुई। वहीं थाना सिटी पुलिस ने ढाणी रामपुरा जंडवाला रोड निवासी सुखजिद्र सिंह उर्फ सोनू को 150 नशीली गोलियों व जोरा सिंह मान नगर निवासी अशोक कुमार को 500 नशीली गोलियों सहित काबू किया गया है। पुलिस ने पकड़े के सात आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

---

एक दिन पहले भी बरामद हुई 1795 गोलियों

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक दिन पहले भी पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई थी, जिसके तहत जलालाबाद नगर थाना पुलिस, थाना वैरोके पुलिस व थाना अरनीवाला पुलिस ने गश्त के दौरान 1795 नशीली गोलियों बरामद की थी। साथ ही चार आरोपितों को भी काबू करने में सफलता हासिल की।

chat bot
आपका साथी