ठेका कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला

ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पंजाब के आह्वान पर फाजिल्का व जलालाबाद में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्य करते ठेका कर्मचारियों ने सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:37 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:37 PM (IST)
ठेका कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला
ठेका कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला

जागरण टीम, फाजिल्का : ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पंजाब के आह्वान पर फाजिल्का व जलालाबाद में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्य करते ठेका कर्मचारियों ने सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।

इस मौके मोर्चा के फाजिल्का नेता राजिद्र कुमार, जलालाबाद के नेता सतनाम सिंह, जसविदर सिंह, गुरमीत सिंह, अमृतपाल सिंह, शिव शंकर, नरिदर सिंह बाठ, मलकीत सिंह, छिदर सिंह, सुखचैन सिंह सोढी ने कहा कि 26 नवंबर को ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा श्री मुक्तसर साहिब में उपमुख्य मंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा व ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिदर सिंह राजा वडिग की फेरी के दौरान लोगों के साथ किए वादों प्रति पंजाब सरकार को सवाल-जवाब करने के लिए शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहा था, जिन्हें धमकाने की कोशिशें की गई हैं। नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार ने 11 नवंबर को कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर करने के लिए पंजाब प्रोटेक्शन एंड रेगूलराइजेशन आफ कांट्रैक्टचुअल एक्ट 2021 बनाया है, जिसमें साफ तौर पर लिख दिया गया है कि यह हमारे मुलाजिम नहीं हैं और इनको रेगुलर नहीं कर सकते। इस मामले पर मोर्चा के नेताओं की जब भी मुख्यमंत्री के साथ बात भी हुई है, तो उन्होंने कहा कि यह हमारे कर्मचारी ही नहीं है। ठेका मुलाजिमों की मांग है कि आऊटसोर्स, इनलिस्टमेंट, कंपनियों, सोसायटियों, टैंपरेरी, केंद्रीय स्कीमों के अंतर्गत पिछले 15-20 वर्षों से सरकारी विभागों में काम करते प्रत्येक कैटागरी के ठेका मुलाजिमों को रेगुलर करने वाला कानून बनाया जाए नहीं तो यह संघर्ष भविष्य में भी जारी रहेगा।

एनएचएम कर्मचारी 30 को खरड़ में करेंगे रोष रैली संवाद सूत्र, फाजिल्का : एनएचएम एंपलाइज यूनियन पंजाब के आह्वान पर शनिवार को 12वें दिन भी पंजाब सरकार के विरुद्ध रोष जताते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही संघर्ष को तेज करते हुए फैसला लिया गया कि 30 नवंबर को कोर्ट में प्रांत स्तरीय रोष रैली की जाएगी और इसमें फाजिल्का से भारी संख्या में कर्मचारी वहां पहुंचेंगे।

इस मौके यूनियन नेता परमिदर कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार के रेगूलाइजेशन एक्ट बिल के द्वारा सेहत विभाग अधीन एनएचएम में ठेके और आउटसोर्स कर्मचारियों ने पिछले काफी लंबे समय से केंद्र सरकार की स्कीम के अंतर्गत काम कर रहे हैं, उन्हें भी अनदेखा किया गया है। हर बार की तरह इस बार भी पंजाब सरकार ने भी ठेका मुलाजिमों के साथ सौतेला व्यवहार किया। उधर, हड़ताल के चलते टीबी प्रोग्राम, रिपोर्टिग, जन्म मौत, सैंपलिग, रुटीन टीकाकरण का काम प्रभावित हो रहा है। इस मौके उनके साथ अंजू, नीरज, रणजीत, परमिन्दर सिंह, महेंदर कुमार, मनजोत सिंह, बलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, अमन कंबोज के अलावा एनएचएम का अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

chat bot
आपका साथी