चन्नी के समक्ष उठाया उपभोक्ता अदालत का मुद्दा

जिला बार एसोसिएशन ने फाजिल्का में उपभोक्ता अदालत का मुद्दा उठाते हुए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से इस मामले पर ध्यान देने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:17 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 05:17 PM (IST)
चन्नी के समक्ष उठाया उपभोक्ता अदालत का मुद्दा
चन्नी के समक्ष उठाया उपभोक्ता अदालत का मुद्दा

संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिला बार एसोसिएशन ने फाजिल्का में उपभोक्ता अदालत का मुद्दा उठाते हुए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से इस मामले पर ध्यान देने की मांग की है। फाजिल्का दौरे के दौरान सीएम चन्नी से मुलाकात करते एडवोकेट गुलशन महरोक ने बताया कि 2011 में पंजाब सरकार द्वारा फाजिल्का को जिला घोषित कर दिया था और साल 2012 में सेशन व जिला अदालतें, प्रशासनिक कार्यालय व अदालतें व एसएसपी कार्यालय का काम शुरू हो गया था। उसके बाद नया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कांपलेक्स और डीसी कांपलेक्स बनकर तैयार हो गए थे। उपभोक्ता अदालत के लिए कार्यालय की भी कोई मुश्किल नहीं है।

इसके बावजूद फाजिल्का जिले के उपभोक्ताओं को अपने कंज्यूमर फोरम से संबंधित कार्यों के लिए फिरोजपुर जाना पड़ता है जोकि फाजिल्का से करीब 100 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर है। इसके चलते आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि यहां स्थायी लोक अदालत बनाई जाए। इसके अलावा यहां स्थायी जेल बनाने की भी मांग उठाई गई। क्योंकि यहां से विभिन्न मामलों में नामजद लोगों को अन्य जेलों में भेजा जाता है। इसके अलावा उन्होंने अदालती कार्यो को बढि़या बनाने के लिए फंड जारी करने की मांग भी उठाई और अबोहर के साथ कुछ समय पहले ही जोड़े गए कुछ गांवों को लोगों की मांग अनुसार फाजिल्का से जोड़ने की मांग उठाई। सीएम चन्नी ने इन मांगों के हल का आश्वासन दिया। इस मौके उनके साथ गौरव सचदेवा, श्रेनिक जैन, दीपक कटारिया, संजीव मक्कड़, जतिद्र मोहन धवन, रमेश चंद्र मुंजाल, प्रभदयाल कंबोज, कुलवंत स्वामी, रोमिल बजाज, हरदीप सिंह धालीवाल, सुभाष कटारिया भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी