अबोहर में अरूट जी महाराज चौक का निर्माण शुरू

बस स्टैंड के निकट अरोड़वंश समाज के सहयोग से बनने वाले अरूट जी महाराज के भव्य चौक के निर्माण का शुभारंभ शनिवार को विधायक अरुण नारंग नगर निगम मेयर विमल ठठई नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल नागपाल व अरोड़वंश धर्मशाला के प्रधान विपन नागपाल ने भूमि पूजन कर किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:52 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:52 PM (IST)
अबोहर में अरूट जी महाराज चौक का निर्माण शुरू
अबोहर में अरूट जी महाराज चौक का निर्माण शुरू

संवाद सहयोगी, अबोहर : बस स्टैंड के निकट अरोड़वंश समाज के सहयोग से बनने वाले अरूट जी महाराज के भव्य चौक के निर्माण का शुभारंभ शनिवार को विधायक अरुण नारंग, नगर निगम मेयर विमल ठठई, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल नागपाल व अरोड़वंश धर्मशाला के प्रधान विपन नागपाल ने भूमि पूजन कर किया। इस दौरान अरोड़ा समाज के गणमान्य लोगों ने अरूट जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

विधायक नारंग व विमल ठठई ने कहा कि अरूट जी महाराज का बनने जा रहा भव्य चौक विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इस भव्य चौक के निर्माण से अरोड़ा समाज की भावी पीढी को उनके जीवन एवं आर्दशों की जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि अरूट जी महाराज अरोड़ा समाज के युग प्रवर्तक हैं। प्रवीण चावला ने अरोड़ा बिरादरी के उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने अरूट जी के चौक निर्माण के लिए अपनी मेहनत की कमाई से आर्थिक सहयोग दिया है। इस चौक पर करीब 15 लाख खर्च कर इसे भव्य रूप प्रदान किया जाएगा, जहां पर अरूट जी की भव्य प्रतिमा के पास फूल, फव्वारे व लाईटें आदि लगाई जाएंगी। इस मौके पर नगर कांग्रेस प्रधान मोहन लाल ठठई, नरेश खुराना, प्रवीण चावला, डा. रिशी नारंग, डा. राजिंद्र गिरधर, महेंद्र बठला काली, अशोक छाबड़ा, गौरव टक्कर, सुभाष बजाज, डा. अजीत वधवा, सुरेश ठठई, प्रेम अनेजा, पार्षद मेहर चंद तनेजा व अरोड़ा बिरादरी के अन्य लोग मौजूद थे।

आज शोभायात्रा के साथ होगा गणपति का विसर्जन संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री राम

संकीर्तन सभा मंदिर में आठ दिन सुबह व शाम के पूजन के बाद रविवार को शोभायात्रा के साथ गणपति महोत्सव की समाप्ति होगी। इससे पहले शुक्रवार व शनिवार रात्रि मंदिर में विभिन्न आयोजन किए गए। शुक्रवार रात्रि को जहां माता चितपूर्णी लंगर एवं जागरण सोसायटी द्वारा भजनों का गुणगान किया गया। वहीं 18 सितंबर को माता चंचल देवी मंदिर कमेटी द्वारा गणपति जी के भजनों का गुणगान किया गया।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष केवल कृष्ण कामरा व चेयरमैन रमेश सेठी ने बताया कि नौवें दिन डा. अनिल पाठक द्वारा परिवार सहित गणपति महाराज का पूजन करवाया गया। रात्रि साढ़े आठ बजे से लेकर 10 बजे तक संकीतर्न हुआ। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को मंदिर में गणपति महाराज की स्थापना की गई थी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा व चिमनलाल शर्मा द्वारा गणपति महाराज का पूजन करवाया जाएगा। इसके बाद संकीर्तन होगा और बाद में मंदिर से एक शोभायात्रा रवाना होगी, जोकि विभिन्न बाजारों से होते हुए गंगकैनाल तक पहुंचेगी, जहां गणपति महाराज का विसर्जन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी