पेट्रोल पंपों पर कांग्रेसियों ने दिए धरने

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई पेट्रोल व डीजल के बढ़ रहे दाम को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गावड़ी पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देकर रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 10:19 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:19 PM (IST)
पेट्रोल पंपों पर कांग्रेसियों ने दिए धरने
पेट्रोल पंपों पर कांग्रेसियों ने दिए धरने

संवाद सत्र, फाजिल्का :

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल व डीजल के बढ़ रहे दाम को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गावड़ी पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजम कामरा ने कहा कि आज अगर किसी किसान ने अपने खेत में काम करने के लिए डीजल के दो ड्रम भरवाने हो तो उसको बैंक से लोन लेने की जरूरत महसूस होने लगी है।

वहीं यूथ कांग्रेस के अमृतपाल सिंह व शैली काठपाल ने कहा कि राज्य भर में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी ह। उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल 100 का आंकड़ा पार करने पर है, जबकि घरेलू गैस का दाम बढ़ा दिया गया और सब्सिडी खत्म कर दी गई। इसके साथ ही घर में प्रयोग होने वाले सरसों के तेल मे भी बढ़ोतरी कर घर का बजट हिला दिया गया। ब्लाक यूथ कांग्रेस से तजिदर कालड़ा ने कहा कि आने वाले दिनों में जिस तरह पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के भाव बढ़ रहे हैं, लोगों को खेतों में व घरों में काम करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा पेट्रोल व डीजल दूसरे देशों को सस्ते भाव में बेचा जा रहा है। इस मौके जिला उप प्रधान सुरिदर सिंह घोगा ,सम्राट कंबोज लक्की, कैंडी शर्मा, राजू नारंग, धीरज कुमार, प्रिस शाह, गगन कंबोज, रोहित मंडोरा, साजन कुमार, बबली रेवाड़ी, हैप्पी, कमल कुमार, सौरभ, टीटू, लक्खी आदि मौजूद थे।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन संवार सहयोगी, अबोहर : पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस व यूथ कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शानदार शतक लगाने जा रही है, लेकिन सरकार को यह पता नहीं कि कब उनकी विकेट उड़ जाएगी। खाद, स्प्रे, खेती औजार के अलावा पैट्रोल डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। उन्होने कहा कि अब लोग यूपीए सरकार व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को याद कर रहे हैं।

इस अवसर पर सुभाष बाघला ने कहा कि जहां एक तरफ कोरोना से लोग परेशान हैं तो वहीं महंगाई उनका कचूमर निकाल रही है। उन्होने कहा कि जहां पेट्रोल डीजल के दाम लगातर बढ़ रहे हैं वहीं सरसों का तेल के भाव 170 रूपये तक पहुंच चुका है। गैस सिलेंडर भरवाना अब आम आदमी के बस की बात नहीं रही। नगर कांग्रेस प्रधान मोहन लाल ठठई ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से इसका असर सभी वर्गों पर पडता है व इससे सभी वस्तुएं के दाम भी बढते हैं। यूथ कांग्रेस प्रधान अतिद्रपाल सिंह तिन्ना ने मोदी सरकार से मांग की कि पेट्रोल डीजल के दाम कम करके जनता को राहत प्रदान करें। इस अवसर पर डा. साहिल मित्तल, सोनू चुघ, पुनीत सोनू ससमेत काफी संख्या में कांग्रेस वर्कर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी