कांग्रेस ने काटे बुढ़ापा पेंशन व आटा दाल के कार्ड : बादल

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने औपचारिक रूप से पंजाब मंगदा रैली के जरिए चुनावी बिगुल बजा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 11:38 PM (IST)
कांग्रेस ने काटे बुढ़ापा पेंशन व आटा दाल के कार्ड : बादल
कांग्रेस ने काटे बुढ़ापा पेंशन व आटा दाल के कार्ड : बादल

संवाद सूत्र, जलालाबाद : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने औपचारिक रूप से पंजाब मंगदा रैली के जरिए चुनावी बिगुल बजा दिया है। इस मौके शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के बारे में बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पवित्र गुटका साहिब तथा दशम पिता के नाम की झूठी सौंगध खाकर सबसे बड़ी बेअदबी की थी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को 90 हजार करोड़ रूपये का पूर्ण कर्जा मुफ्त का वादा किया था उन पर अतिरिक्त 15 हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ा।

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि केवल काम ननरेगा योजना के माध्यम से किया गया, जिसमें भी कांग्रेसी विधायकों द्वारा गबन किया गया है। कांग्रेस विधायक रमिदर आवला के बारे में बोलते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि विधायक ने कहा था कि वह नौजवानों के लिए नौकरियां पैदा करने के अलावा निर्वाचन क्षेत्र में कारखाने लगाएंगे। लोग जानना चाहते हैं कि उन्होंने जिन नौकरियों का वादा किया था वे कहां हैं। बादल ने कहा कि कुछ करना तो दूर की बात, गरीबों व वंचितों को कांग्रेस कार्यकाल के दौरान आटा दाल कार्ड भी इस हलके से बंद कर दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 8000 बुढ़ापा पेंशन काट दिए गए। इस मौके उनके साथ ओएसडी सतिदरजीत सिंह मंटा, जिला शहरी अध्यक्ष अशोक अनेजा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम वलेचा, बलविदर सिंह, गुरपाल सिंह ग्रेवाल, नोनी मान, बब्बू जैमल वाला, पूर्ण चंद मुजैदिया, दविदर बब्बल, मांटू वोहरा, डा. राज सिंह डिब्बीपुरा, डा. जंगीर सिंह, टिक्कन परूथी व अन्य उपस्थित थे।

रैली में कई लोगों के पर्स चोरी संवाद सूत्र, जलालाबाद : शिरोमणी अकाली दल की पंजाब मंगदा जवाब रैली के दौरान जेब काटने वालों का बोलबाला रहा। करीब एक दर्जन लोगों के परस वहां चोरी हुए हैं। शिअद के सर्कल अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने थाना सिटी को शिकायत भी दी है। शिकायत में सुखदेव सिंह ने बताया कि सर्कल अध्यक्ष होने के चलते कुछ गांवों से गाडि़यों का प्रबंध उसके जिम्मे था और वाहन के ड्राइवरों को अदायगी भी की जानी थी। इसे लेकर उसके पास 50 हजार रुपए थे और रैली की समाप्ति के दौरान उसने एक ड्राईवर को 2 हजार रुपए दिए थे लेकिन अगली अदायगी के समय उसकी जेब में से पर्स गायब था। जिसमें 48 हजार रुपए, दो एटीएम तथा एक अधार कार्ड भी था। सुखदेव सिंह ने बताया कि उक्त घटना के बाद 3-4 लोग उसके पास आए और उन्होंने भी पर्स गायब होने की बात कही। इसके इलावा उसे फोन पर भी लोग पर्स गायब होने की शिकायत कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी