कर्नल गाबा बने जूडो एसोसिएशन के मुख्य सरंक्षक

युवक-युवतियों को निश्शुल्क जूडो कोचिग दे रही जूडो एसोसिएशन ने कर्नल एसपीआर गाबा को जिला जूडो एसोसिएशन का मुख्य सरंक्षक नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 10:02 PM (IST)
कर्नल गाबा बने जूडो एसोसिएशन के मुख्य सरंक्षक
कर्नल गाबा बने जूडो एसोसिएशन के मुख्य सरंक्षक

संस, अबोहर : युवक-युवतियों को निश्शुल्क जूडो कोचिग दे रही जूडो एसोसिएशन ने कर्नल एसपीआर गाबा को जिला जूडो एसोसिएशन का मुख्य सरंक्षक नियुक्त किया है। कर्नल गाबा ने एसोसिएशन पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि आज के युग में वैसे तो आत्मरक्षा के मामले में सभी का आत्मनिर्भर होना जरूरी है लेकिन युवतियों व महिलाओं को इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। इसलिए क्षेत्र की युवतियों को इसके लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर एसोसिएशन के राजीव गोदारा, शाम सुंदर, नवीन डावर, डा. शाम धूडिया, दविद्र सिंह तूर, मोहित सोनी, शामलाल अरोडा, सरपंच तेजिदर प्रकाश जलंधरा, रविद्र ढाका, राजेश सेठी, स्वाति शुक्ला व विक्रम कुमार उपस्थित थे।

शिवराज बने पंजाब ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संस, अबोहर : भाजपा के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चौधरी शिवराज गोयल को पंजाब ओबीसी मोर्चा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति भाजपा के पंजाब प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा द्वारा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश शर्मा द्वारा की गई है। गोयल को पंजाब ओबीसी मोर्चा का प्रदेश प्रभारी बनने पर उनके समर्थकों तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी का इजहार किया है। शिवराज गोयल ने पार्टी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे पूरी इमानदारी से निभाएंगे।

एनजीओ का किया सम्मान संस, अबोहर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झोरडखेड़ा में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके मुख्यअतिथि विधायक नत्थू राम थे। प्रिसिपल कश्मीरी लाल कंबोज ने बताया कि एनजीओ सीएआरडी को स्कूल में साइंस रूम, बालवर्क, कंप्यूटर व प्रोजेक्टर आदि में सहयोग करने के अलावा मिडडे मील के शेड का निर्माण करने में सहयोग करने पर विधायक नत्थू राम द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरूण कुमार, ओम यादव, शोपत राम के अलावा गांव के सरपंच सुभाष बिश्रोई, एसएमसी चेयरमैन चंद्रपाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी