दो घंटे की मशक्कत से सालों की गंदगी की साफ

अपना अबोहर अपनी आभा अभियान के तहत शनिवार को फूड सप्लाई दफ्तर में दूसरी बार 65वां सफाई अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 03:23 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 03:23 PM (IST)
दो घंटे की मशक्कत से सालों की गंदगी की साफ
दो घंटे की मशक्कत से सालों की गंदगी की साफ

संवाद सहयोगी, अबोहर : अपना अबोहर अपनी आभा अभियान के तहत शनिवार को फूड सप्लाई दफ्तर में दूसरी बार 65वां सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर संदीप जाखड़, संजय जाखड़ व नगर निगम के मेयर विमल ठठई ने खुद इस अभियान में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि शहर हमारा है और इसे साफ सुथरा रखना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पिछले साल स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर का नाम गंदे शहरों की सूची में शामिल हो गया था, जिसके बाद कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ ने शहर पर लगे इस गंदगी के धब्बे को मिटाने का संकल्प लिया था, जिसके बाद से लगातार एक साल से अधिक समय से प्रत्येक शनिवार को शहर के अलग अलग हिस्सों में सफाई अभियान का सिलसिला शुरू किया गया, जिसके साथ लोगों का कुनबा भी जुड़ता गया व एक विशाल कारवा बन गया, जिनकी मेहनत व मशक्कत, नगर निगम के कर्मियों व शहर निवासियों के सहयोग से शहर पर लगे गंदगी के धब्बे को मिटाने में कामयाबी मिली। उन्होंने कहा कि इस बार स्वचछता रैंकिग सुधरी है, लेकिन अब शहर को सुंदर बनाने की बारी है जिसके तहत अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह टीम व लोगों का सहयोग व प्रोत्साहन मिलता रहा तो शहर को सुंदर शहर बना ही कर दम लेंगे। मेयर विमल ठठई ने शहरवासियों से अपील की है कि वह सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। यह हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण व सीवरेज सिस्टम के लिए भी नुक्सानदायक है। अगर पशु इसे निगल लेता है तो उसकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अपने वैवाहिक या अन्य कार्यक्रमों में डिस्पोजल की बजाये कांच या स्टील के बर्तनों का प्रयोग करें।

chat bot
आपका साथी