बच्चों ने पौधे लगाकर दिया पर्यावरण बचाओ का संदेश

एंजल्स व‌र्ल्ड प्ले वे कॉन्वेंट स्कूल के बचों ने घर पर रहकर ही पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:30 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:30 PM (IST)
बच्चों ने पौधे लगाकर दिया पर्यावरण बचाओ का संदेश
बच्चों ने पौधे लगाकर दिया पर्यावरण बचाओ का संदेश

जागरण संवाददाता, अबोहर : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एंजल्स व‌र्ल्ड प्ले वे कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने घर पर रहकर ही पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। स्कूल के यूके से चौथी कक्षा तक के बच्चों ने पर्यावरण बचाव संबंधी ड्राइंग बनाई, जबकि नर्सरी से एलकेजी तक के बच्चों ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

स्कूल डायरेक्टर सर्बजीत पोपली ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण को बचाना बेहद जरूरी है। कोरोना जैसी महामारी पर्यावरण से छेड़छाड़ का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि आज हमें सबसे ज्यादा जरूरत है, पर्यावरण संकट के मुद्दे पर आम जनता को जागरूक करने की।

पर्यावरण पर बड़ी-बड़ी बातें करने से पहले हमें कुछ आदतें अपनानी होंगी व उनका पालन करना होगा, क्योंकि स्थितियां बदलने की सबसे अच्छी शुरुआत स्वयं से होती है। इसे समझने के लिए सबसे पहले खुद पर पड़ रहे पर्यावरण के प्रभाव को जानना आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी