दिव्यांगों के बनवाए सर्टिफिकेट

सरकारी अस्पताल में लगे कैंप के दौरान समाजसेवी विपन शर्मा के सहयोग से 32 दिव्यांगों के सर्टिफिकेट और पांच रेलवे पास बनवाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:35 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:35 PM (IST)
दिव्यांगों के बनवाए सर्टिफिकेट
दिव्यांगों के बनवाए सर्टिफिकेट

संस, अबोहर : सरकारी अस्पताल में लगे कैंप के दौरान समाजसेवी विपन शर्मा के सहयोग से 32 दिव्यांगों के सर्टिफिकेट और पांच रेलवे पास बनवाए गए हैं। विपन शर्मा ने बताया कि फाजिल्का अस्पताल से विशेष तौर पर आंखों और अधरंग वाले दिव्यांगों की जांच के लिए पहुंचे एमडी डा. रोबिन और डा. सोनम ने 15 सर्टिफिकेट बनाए, जबकि हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. पुलकित ठठई, डा. सनमान मांजी और डा. महेश द्वारा 17 सर्टिफिकेट बनाए हैं। इसके साथ ही पांच दिव्यांगों के रेलवे पास भी बनाए गए हैं।

प्रधानमंत्री का मनाया जन्मदिन संस, अबोहर : विधायक अरुण नारंग के गोशाला रोड पर स्थित आवास पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

विधायक अरुण नारंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लगभग सात वर्ष के कार्यकाल में देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर रखने के साथ-साथ सभी देशवासियों उत्थान के लिए बेहतर प्रयास किए हैं। जिला भाजपा महिला मोर्चा महासचिव ममता जसूजा ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। ममता जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभूतपूर्व लोकप्रियता के चलते भाजपा का संगठनात्मक ढांचा भी लगातार मजबूत हो रहा है और महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता भी लगातार बढ़ रही है। इस अवसर पर विधायक अरूण नारंग की पुत्रवधू अशिमा नारंग, भाजपा महिला मोर्चा मंडल बल्लुआना की प्रधान कुलदीप कौर, नीतू शर्मा, सुकेश भाटिया, पिकी, सोनिका, रूपिद्र, ममता सोनी, आशा रानी, डा. विशल तनेजा इत्यादि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी