शहीद सुखदेव सिंह के जन्मदिवस पर लगाए 50 पौधे

देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद करवाने में कुर्बानियों भरे इतिहास में शहीद सुखदेव का नाम अहम है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 04:09 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:19 PM (IST)
शहीद सुखदेव सिंह के जन्मदिवस पर लगाए 50 पौधे
शहीद सुखदेव सिंह के जन्मदिवस पर लगाए 50 पौधे

संवाद सूत्र, फाजिल्का : देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद करवाने में कुर्बानियों भरे इतिहास में एक नाम शहीद भगत सिंह के साथी रहे शहीद सुखदेव थापर है। जिसने देश की आजादी के लिए फांसी का रास्ता चुना। शहीद सुखदेव के जन्मदिवस के मौके पर उनकी याद में जिला फाजिल्का के गांवों में पौधे लगाने की मुहिम का आगाज किया जा रहा है।

उक्त उद्गार भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रधान पम्मी सिंह परमजीत ने इस मुहिम की शुरुआत करते हुए किया। उन्होंने कहा कि जहां शहीदों ने हमें गुलामी की जंजीरों से मुक्त करवाकर आजादी की फिजा में सांस लेने के काबिल किया था। वहीं हम आज निजी हितों के लिए वातावरण और कुदरती साधनों के साथ खिलवाड़ करते जा रहे हैं। जिससे सांसारिक तपिश में जहां विस्तार हो रहा है। वहीं कोरोना महामारी जैसी भयानक बीमारी ने हमें आक्सीजन की कमी महसूस करवा कर यह संदेश दिया है कि अब धरती को बचाने की मुहिम का आगाज भी किया जाना जरूरी है। जिसमें हवा, पानी के साथ पौधे सबसे अधिक मानवता और बाकी जीवन को बचाने में सहयोग करते हैं। यदि यह कह लिया जाए कि वृक्षों से बिना जीवन संभव ही नहीं है तो इसमें कोई गलत नहीं होगा। इसलिए कुदरत की हर एक नियामत को बचाना, संभालने और आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है।

इस मौके महामंत्री कुलवंत शर्मा, मंडल बीसी मोर्चा के प्रधान मंडल प्रधान रजिन्दर कुमार, ग्राम प्रधान राम प्रकाश, ग्राम प्रधान राम कुमार, यूथ नेता रजिन्दर बिरट, जगदीश जय पाल जिला महामंत्री, मुकेश व अन्य उपस्थित थे। इस मौके पर अलग-अलग तरह के 50 पौधे लगाए गए। यह मुहिम को आगे भी जारी रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी