फाजिल्का की दसवीं वर्षगाठ पर लगाए 10 पौधे

जिले के दसवीं वर्षगांठ पर जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डिप्टी कमिश्नर अरविंद पाल सिंह संधू ने की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 03:59 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:24 PM (IST)
फाजिल्का की दसवीं वर्षगाठ पर लगाए 10 पौधे
फाजिल्का की दसवीं वर्षगाठ पर लगाए 10 पौधे

संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले के दसवीं वर्षगांठ पर जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डिप्टी कमिश्नर अरविंद पाल सिंह संधू ने की। इस मौके डिप्टी कमिश्नर अरविंद पाल सिंह संधू ने समूह जिला निवासियों को जिले की स्थापना दिवस पर बधाई देते कहा कि प्रशासन हमेशा ही अपने लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने जिले के विकास में योगदान देने के लिए जिले में सेवा निभाकर जा चुके अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ इस समय जिले में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी शुभकामनाएं भेंट की। उन्होंने अपील की कि वह पूरी लगन के साथ जिले की तरक्की व यहां के लोगों की बेहतरी के लिए काम करते रहें। इस मौके फाजिल्का के एसडीएम केशव गोयल व जलालाबाद के एसडीएम सूबा सिंह जिनकी यहां से बदली हुई है, कि सेवाओं की प्रशंसा करते हुए डीसी ने उनको आगे वाली नियुक्ति के लिए शुभकामनाएं दी। इन दोनों अधिकारियों ने जिले में ड्यूटी के दौरान अपने अनुभव सांझे किए। इस मौके जिले की स्थापना के 10 साल पूरे होने पर जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में फलों के 10 पौधे भी लगाए गए। डिप्टी कमिश्नर ने विभागों को कहा कि हर विभाग जिले की स्थापना के 10 साल पूरे होने पर अधिक से अधिक पौधे लगाए। इसके उपरांत डीसी कार्यालय की अलग-अलग शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ भी अलग तौर पर डिप्टी कमिश्नर द्वारा लोगों को बेहतर तरीके के साथ प्रशासनिक सेवाएं देने के लिए बैठक की गई। इस मौके एडीसी अभिजीत कपलिश, एडीसी डी सागर सेतिया, एसपीडी अजय राज सिंह, सहायक कमिश्नर कंवरजीत सिंह, तहसीलदार शीशपाल, जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर गुरप्रीत सिंह कंग, जिला शिक्षा अफसर डा. त्रिलोचन सिंह, डा. सुखवीर सिंह बल, तहसील भलाई अफसर अशोक कुमार व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी