घर पर कब्जा व सामान चोरी के आरोप में 10 पर केस

जिले के गांव फतेहगढ़ में कुछ लोगों ने एक विधवा महिला के घर पर कब्जा कर लिया। उस समय परिवार मंडी लाधूका में एक नया मकान देखने के लिए गया हुआ था। भले ही पंचायत को इसकी सूचना देने पर उक्त लोगों ने घर छोड़ दिया लेकिन घर से काफी सामान चोरी कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 10:48 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 10:48 PM (IST)
घर पर कब्जा व सामान चोरी के आरोप में 10 पर केस
घर पर कब्जा व सामान चोरी के आरोप में 10 पर केस

संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले के गांव फतेहगढ़ में कुछ लोगों ने एक विधवा महिला के घर पर कब्जा कर लिया। उस समय परिवार मंडी लाधूका में एक नया मकान देखने के लिए गया हुआ था। भले ही पंचायत को इसकी सूचना देने पर उक्त लोगों ने घर छोड़ दिया, लेकिन घर से काफी सामान चोरी कर लिया।

थाना फाजिल्का पुलिस को दी शिकायत में गांव फतेहगढ़ निवासी विधवा प्रीतम कौर ने बताया कि उसने उसके बेटे की शादी के लिए एक नया मकान मंडी लाधूका में खरीदा था, जबकि उनका पुराना मकान गांव फतेहगढ़ में था, जिसे उन्होंने ताला लगाया हुआ है। 22 फरवरी को जब वह अपने घर गांव फतेहगढ़ गई तो उसने देखा कि घर पर जो ताले लगे हुए थे, वह टूटे पड़े थे और गांव निवासी सतपाल सिंह, कुलदीप कौर, सुखविद्र सिंह, नीतू, बलवंत सिंह, राज रानी व चार अज्ञात लोग उसके घर में मौजूद थे और घर पर कब्जा करके बैठे थे, जिसकी जानकारी उसने पंचायत को दी, तो उक्त सभी लोग वहां से कब्जा छोड़कर चले गए। लेकिन जब उसने घर के अंदर जाकर देखा तो उसके घर में पड़ा काफी सामान गायब था। उसने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने ही उसके घर से सामान चोरी किया और घर के ताले तोड़कर कब्जे का प्रयास भी किया। जांच अधिकारी गुरिद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छह ज्ञात व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।ष

chat bot
आपका साथी