सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, काबू

सौतेले पिता द्वारा 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सिटी नंबर दो की पुलिस ने बेटी से दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता पर मामला दर्ज कर आरोपित को काबू कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 04:31 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 10:25 PM (IST)
सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, काबू
सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, काबू

संवाद सहयोगी, अबोहर: सौतेले पिता द्वारा 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सिटी नंबर दो की पुलिस ने बेटी से दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता पर मामला दर्ज कर आरोपित को काबू कर लिया है।

पीड़िता लड़की की माता के बयानों के आधार पर पुलिस ने 13 अगस्त को सौतेले पिता अबोहर वासी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। नगर थाना 2 के प्रभारी बलदेव सिंह, महिला सबइंस्पेक्टर चंचल व अन्य पुलिस पार्टी ने आरोपित दुष्यंत को काबू कर लिया है। लड़की की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई। लड़की के अदालत में बयान दर्ज करवाए जाएंगे। लड़की की मां ने बताया कि उसकी पहली शादी हुई थी जहां उसे एक लड़की हुई थी। आठ साल पहले उसकी दूसरी शादी करवाई गई थी। जहां सौतेले पिता द्वारा उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है।

chat bot
आपका साथी